कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ रहे थे. एक पुलिसवाला उन्हें लात मार रहा था. वीडियो वायरल हुआ और वायरल होने के साथ ही हुआ विवाद. बताया गया कि वीडियो दिल्ली (Delhi) के इंद्रलोक इलाक़े का है. विवाद के बाद उस पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया गया. इसके बाद मामला शांत होता हुआ दिखा.
नमाजियों को लात मारने वाले पुलिसवाले पर भीड़ का हमला? दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
Social Media में दावा किया जा रहा है कि नमाज़ पढ़ने वाले लोगों को लात मारने वाले SI पर भीड़ ने हमला कर दिया. Delhi Police ने इस संबंध में बयान जारी किया है.


इस बीच एक और वीडियो वायरल हुआ. इस वायरल वीडियो को इंद्रलोक की ही घटना से जोड़ा गया. वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया कि जिस पुलिसवाले ने नमाजियों को लात मारी, उसके ऊपर उन लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया.
एक सोशल मीडिया यूज़र ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
"दिल्ली में एक नमाज़ी को लात मारने वाले दरोगा मनोज तोमर पर पुलिस की मौजूदगी में हमला."
वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस दावे को ग़लत बताया है. दिल्ली पुलिस ने X पर एक पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी. DCP उत्तर दिल्ली के X अकाउंट से लिखा गया कि वो SI इस वीडियो में हैं ही नहीं. आगे लिखा गया,
“ये ग़लत जानकारी है. जिस SI का जिक्र किया जा रहा है, वो इस वीडियो में मौजूद नहीं है. वीडियो 9 मार्च नहीं, बल्कि शुक्रवार 8 मार्च का है, जब प्रदर्शनकारी इंद्रलोक में इकट्ठा हुए थे. झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बचाते हुए पुलिस चौकी तक पहुंचाया.”

जिस वीडियो के आधार पर SI पर हमले की बात कही जा रही है, उस वीडियो में बहुत सारी गालियां हैं. इसलिए हम उस वीडियो को आपको दिखा नहीं सकते हैं.
ये भी पढ़ें - सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारने वाला पुलिस अफ़सर सस्पेंड!
पूरा मामला क्या है?दरअसल, शुक्रवार, 8 मार्च को दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास जुमे की नमाज़ के वक़्त मस्जिद में भीड़ ज़्यादा हो गई. लोग बाहर आकर सड़क पर नमाज़ पढ़ने लगे. इससे इलाक़े में ट्रैफ़िक जाम लगने लगा. जाम ना लगे इसके लिए पुलिस एक्शन लेने पहुंची. इस बीच एक सब इंस्पेक्टर मनोज तोमर नमाज़ियों को लात मारने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग वीडियो देखकर भड़क गए. सोशल मीडिया में पुलिसवाले के खिलाफ एक्शन की मांग होने लगी. बाद में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए सब-इंस्पेक्टर मनोज तोमर को सस्पेंड कर दिया.
वीडियो: 'नमाजियों को लात मारनेवाले को अपना कैंडिडेट न बना दे बीजेपी' : ओवैसी






















