आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार, 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पद संभालने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सबसे पहले आम आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया. साथ ही दिल्ली में आगामी चुनाव में एक बार फिर केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की. उन्होंने चुनाव होने तक अगले चार महीने तक का प्लान भी साझा किया.
मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने अगले CM को लेकर बड़ा बयान दे दिया
Delhi CM Atishi ने पद संभालने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई सरकार की प्राथमिकता. साथ ही चार महीने बाद होने वाले चुनाव में फिर से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुनने की अपील भी की.


अपनी प्रेस कांफ्रेंस में आतिशी ने अरविन्द केजरीवाल को बड़े भाई और राजनीतिक गुरु बताया. आतिशी ने कहा,
'मेरे बड़े भाई और मेरे राजनीतिक गुरू अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी. आज मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण जरूर किया है, लेकिन ये मेरे और हम सब के लिए भावुक क्षण है कि अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं.’
ये भी पढ़ें - दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं आतिशी
सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,
‘केजरीवाल को तोड़ने और दबाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह कभी टूटे नहीं. उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया. उन्हें छह महीने जेल में रखा गया. सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी है, जिसमें जमानत मिलना मुश्किल है. सुप्रीम कोर्ट ने केवल जमानत ही नहीं दी बल्कि केंद्र सरकार को फटकार भी लगाते हुए कहा था कि ये केस दुर्भावना के तहत दर्ज किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार के जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया है.’
आतिशी ने दिल्ली वासियों से 4 महीने बाद फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविन्द केजरीवाल को फिर से भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की.
बता दें, जेल से बाहर आने के बाद 13 सितंबर को अरविन्द केजरीवाल ने इस्तीफे का एलान कर दिया. 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आतिशी का नाम आगे बढ़ाया था. केजरीवाल ने बैठक में आतिशी के नाम की घोषणा की, जिसके बाद बाकी नेताओं ने उनका समर्थन किया. आतिशी
वीडियो: सुबह-सुबह हरियाणा के करनाल किस से मिलने पहुंचे राहुल गांधी?





















