हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं के साथ मर्डर का केस रजिस्टर कर लिया है. गाड़ी के अंदर वाकई क्या हुआ हम पता लगा रहे हैं.सलमान के पापा हाजी शाकिर ने बताया-
रात के 9 बजे वह अपने दोस्तों से साथ गया और रात के 11:30 बजे पुलिस ने खबर दी कि सलमान की मौत हो गई है. उसके दोस्तों की उसका ख्याल रखना चाहिए लेकिन उन्होंने ही उसे मार दिया.पुलिस ने बताया है कि सलमान के दोस्त उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद निकल गए. उसके बाद पुलिस ने सलमान के घरवालों से संपर्क किया जहां से पता चला कि तीन दोस्त साथ निकले थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें ट्रैक करके गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त करके बाराखंभा पुलिस स्टेशन में रखा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान को गोली लगने के बाद दोनों दोस्त घबरा गए. सोहेल, सलमान को दरियागंज में रिश्तेदार के घर ले गया और खून से सने उसे कपड़े बदल दिए. इसके बाद रिश्तेदार के साथ सलमान को नजदीकी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर्स ने सलमान को डेड बता दिया.
ये भी पढ़ें- ये Tik Tok क्या है और इस पर गंदे-गंदे वीडियोज कहां से आ रहे हैं?
वीडियो- अफ्रीका के सबसे अमीर आदमी ने अपने अकाउंट से सारे पैसे निकाले और रात भर बैठकर निहारता रहा














