The Lallantop

तिहाड़ जेल में मसाज कराते सत्येंद्र जैन के वीडियो वायरल, सफाई में AAP ने क्या कहा?

14 नवंबर को तिहाड़ की जेल नंबर 7 के 58 जेल स्टाफ का तबादला किया गया था, इनमें 4 सीनियर अधिकारी भी शामिल थे.

Advertisement
post-main-image
satyendar_jain_tihar_jail_delhi_video

दिल्ली की AAP सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) का एक Video सामने आया है, तिहाड़ जेल से. इसमें जैन मसाज कराते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे का है, जो सत्येंद्र जैन की बैरक में लगा हुआ है. एक फुटेज में सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है. जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक अन्य वीडियो फुटेज जैन बेड पर लेटे हुए हैं और कुछ लोगों से बातें कर रहे हैं. इस फुटेज में एक व्यक्ति उनके पैर की मसाज कर रहा है और एक अन्य व्यक्ति उनके हाथ की. एक वीडियो में सत्येंद्र जैन सिर की मसाज कराते हुए दिख रहे हैं. फुटेज में ये भी दिख रहा है कि पास में मिनरल वाटर की बोतलें रखी हुई हैं.

Advertisement
'AAP स्पा और मसाज पार्टी'

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा,

'AAP सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं.'

इस मामले में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा,

Advertisement

'AAP स्पा और मसाज पार्टी बनकर रह गई है. जेल में एक कट्टर बेईमान मसाज करवा रहा है. AAP एक बदनाम और भ्रष्ट पार्टी हो गई है. ये सब केजरीवाल के इशारे पर हो रहा है. अब अरविंद केजरीवाल जवाब दें, वो चुप क्यों हैं.'

उधर, इस मामले में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. AAP ने कहा,

जेल में सत्येंद्र जैन को एक्यूपंचर थेरेपी दी जाती है. शारीरिक कॉम्प्लिकेशंस के चलते जेल में हर तरह के इलाज के आदेश अदालत ने दिए थे. ऑक्सीजन की किल्लत के चलते रात को सत्येंद्र जैन कई बार बायपेप्स लगाकर भी सोते हैं. दवाइयों के साथ-साथ एक्यूपंक्चर थेरेपी भी उनके इलाज का हिस्सा है. चूंकि जेल में जैन की तबीयत खराब हो जाती है, इसलिए उन्हें इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए गए थे.

ED ने कोर्ट से पहले ही शिकायत की थी

सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रही सुविधाओं को लेकर ईडी ने कोर्ट से शिकायत थी. ईडी ने आरोप लगाया था कि सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. ईडी ने सत्येंद्र जैन से संबंधित समस्त डेटा गृह मंत्रालय को भी दिया था. ईडी ने आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं. इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी. ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं.

शिकायत के बाद जेल अधीक्षक हुए थे सस्पेंड

ED की शिकायत के बाद बीते 14 नवंबर को जेल नंबर 7 के 58 जेल स्टाफ का तबादला किया गया था, इनमें 4 सीनियर अधिकारी भी शामिल थे. इनमें 2 डिप्टी जेलर, 3 सहायक जेलर, 7 हेड वार्डर समेत सभी वार्डरों का ट्रांसफर कर दिया गया था. इसके अलावा जेल नंबर 7 के जेल अधीक्षक अजीत कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. जेल नंबर 5 के अधीक्षक अशोक रावत को इस जेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी.

बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था. दरअसल, अप्रैल 2022 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं. जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाईं और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया.

वीडियो: बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'आप' नेता मुकेश गोयल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया

Advertisement