The Lallantop

BJP और AAP वाले भिड़े पड़े हैं और दिल्ली के लोग बिना खरीदे दिन की 20 सिगरेट पी रहे हैं!

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब नहीं... बहुत-बहुत खराब हो गई है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - ANI

एयर क्वॉलिटी (AQI) यानी हवा की गुणवत्ता. हवा, जो हमारे जीवित रहने की अनिवार्य शर्त है. जो है, तो हम हैं. अक्टूबर-नवंबर में राजधानी दिल्ली और आस-पास की हवा ख़राब हो जाती है. हवा ख़राब हो जाना- लोकोक्ति से ज़्यादा भी इसका मतलब है. 30 अक्टूबर को ख़बर आई कि दिल्ली (Delhi) की हवा 'गंभीर' की कैटगरी में बनी हुई है. बनी हुई है, क्योंकि हफ़्ते भर से यही हाल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

AQI की कुल छह कैटगरीज़ हैं - अच्छा, संतोषजनक, मीडियम प्रदूषित, ख़राब, बहुत ख़राब और गंभीर. हर कैटगरी के लिए AQI की रेंज सेट है. सबका अलग रंग, अलग स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं. जितना ज़्यादा AQI, उतनी ख़राब हवा. उतनी ज़्यादा स्वास्थ्य चिंताएं. इस टेबल में देख लीजिए कि आपका शहर किस कैटगरी में है. पहले दिल्ली के कुछ इलाक़े हैं, फिर देश के अलग-अलग भूगोल के हैं.

दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में AQI-

Advertisement
नरेला385
ओखला फेज-2370
वज़ीरपुर417
मुंडका392
आनंद विहार469
आईटीओ374
आर के पुरम376

देश के अलग-अलग शहरों में AQI-

लखनऊ280
हैदराबाद<100
बंगलौर<70
कश्मीर <60
अहमदाबाद<200
गुवाहाटी<90
चेन्नई<80
तिरुवनंतपुरम<100
पूरे शहर का एक औसत AQI निकाला जाता है क्योंकि एक शहर के अलग इलाक़ों का AQI अलग होता है. इसलिए एक रेंज लिखी है. मिसाल के तौर पर, <100 मतलब 100 के नीचे.

Severe या 'गंभीर' श्रेणी में आने के बाद से ही दिल्ली में प्रतिबंध लगाए गए थे. आधिकारिक सूचना के मुताबिक़, अगले आदेश तक दिल्ली में कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर रोक रहेगी. ज़रूरी प्रोजेक्ट्स जारी रहेंगे. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, आम आदमी पार्टी सरकार ने गाड़ियों के आवागमन पर भी आंशिक-प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था और उसका आरोप है कि दिल्ली के लेफ़्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना ने इसकी मंज़ूरी नहीं दी.

ये प्रतिबंध GRAP के तीसरे चरण के तहत लगाए जा रहे हैं. GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लैन. GRAP बेसिकली वायु प्रदूषण के रोकने के कुछ उपायों का एक सेट है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के मुताबिक़, प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों, हवा की धीमी गति और खेत में आग की घटनाओं की वजह से अचानक स्थिति में ख़राबी आ गई है. और, इसीलिए GRAP के तीसरे चरण को लागू किया जा रहा है.

Advertisement
हवा पर राजनीति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई ने बयान दिया है कि केजरीवाल इस संकट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. अपने दौरों में व्यस्त हैं. और, ये भी कहा कि दिल्ली को 'पार्ट-टाइम' नहीं, 'फुल टाइम' मुख्यमंत्री चाहिए. भाजपा कार्यकर्ता हर्ष खुर्राना ने दिल्ली को गैस चैम्बर बता दिया और अरविंद केजरीवाल के लिए लिखा कि मुख्यमंत्री 'Political Toursim' में व्यस्त हैं. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा ने एयर क्वॉलिटी प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष से मुलाक़ात की और आम आदमी सरकार के 'मिस-मैनेजमेंट' के ख़िलाफ़ एक पत्र सौंपा.

इसके बाद आम आदमी पार्टी का भी जवाब आया. पार्टी का कहना है कि दिल्ली उपराज्यपाल ने 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैम्पेन को रद्द कर दिया. इस वजह से ये स्थिति है. 

फेफड़ों में हवा भर जाना बहुत ख़तरनाक है, पर ऐसा क्यों होता है?

Advertisement