The Lallantop

AAP सरकार ने 6 ODD पत्रकारों को निकाला

सवाल पूछने की मिली सजा. दिल्ली सरकार के WhatsApp ग्रुप से निकाले गए 6 पत्रकार.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अब तक कुछ नेता एंटी लगने वाली बात करने वालों को देश छोड़ने की सलाह देते नजर आते थे. लेकिन डिजिटल इंडिया के दौर में नेताओं के लिए ये काम अब थोड़ा ज्यादा आसान हो गया है. दिल्ली सरकार ने अपने WhatsApp ग्रुप से 6 ODD पत्रकारों को निकाल दिया है. इन पत्रकारों को कहना है कि दिल्ली सरकार ने ये सब AAP सरकार पर सवाल उठाते पत्रकार रवीश रंजन शुक्ला के ब्लॉग लिखने और शेयर करने के चलते किया है. मामला कुछ यूं था कि ODD-EVEN को लेकर दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. वहां पहुंचे पत्रकार रवीश रंजन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर कुछ सवाल किए. दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गोपाल राय सवालों के जवाब दे ही रहे थे कि रवीश ने डीटीसी बसों को लेकर एक सवाल और पूछ दिया. इससे मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने रोकते हुए नेक्सट क्वेश्चन कह दिया. रवीश ने इस अनुभव पर एक ब्लॉग 'सवालों पर आंखें तरेरते सरकारी सलाहकार' लिखा. AAP GOVERNMENT REMOVES इस ब्लॉग को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया. पत्रकार जैनेंद्र कुमार ने भी इस ब्लॉग को फेसबुक पर शेयर किया. लेकिन इसे शेयर करने के कुछ देर बाद ही दिल्ली सरकार के WhatsApp ग्रुप से जैनेंद्र कुमार को निकाल दिया गया. जैनेंद्र कुमार ने कहा, 'मैंने फेसबुक पर ये ब्लॉग शेयर किया था. नतीजा मुझे दिल्ली सरकार के WhatsApp के मीडिया ग्रुप्स से बाहर.' https://twitter.com/jainendrakumar/status/721990218400681985 बाकी के 4 पत्रकारों को भी दिल्ली सरकार के WhatsApp ग्रुप से निकाल दिया गया. बता दें कि AAP सरकार ने पत्रकारों के साथ परिवहन, हेल्थ और दिल्ली सरकार नाम से तीन ग्रुप्स बनाए हैं. बाद में रवीश रंजन शुक्ला को भी सोमवार सुबह तीनों ही WhatsApp ग्रुप से निकाल दिया गया. दिल्ली सरकार की तरफ से अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सवाल पूछने की कीमत समझ रहे हैं न आप?

Advertisement
Advertisement