The Lallantop

प्यार मोहब्बत धोखा है, जाति पूछ लो मौका है!

तमिलनाडु में लड़के को सबके सामने बस अड्डे पर पीट-पीट कर मार डाला. उसने 'ऊंची जाति'की लड़की से कर ली थी शादी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ऑनर किलिंग की कहानी सामने आई है. हुआ ये है कि चेन्नई के पास ही तिरुपुर नाम की जगह पर फ़ुल दोपहर में वहां के बस स्टेशन के ठीक सामने एक कपल पर तीन लोग पिल पड़े. आस-पास लोग खड़े देखते रहे. गाड़ियां आती-जाती रहीं. वो तीन पीटते रहे, वो दो पिटते रहे, सब कुछ वैसे ही चलता रहा जैसे चलना चाहिए था. ये सब कुछ कैद हुआ एक दुकान पे लगे सीसीटीवी कैमरे में.
मामला ये था कि एक 22 साल के दलित लड़के शंकर ने 19 साल की कौशल्या से इंटर-कास्ट शादी कर ली थी.  कौशल्या तथाकथित ऊंची जाति की थी. शंकर इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था. दोनों की शादी आठ महीने पहले हुई थी. लड़की के घरवाले उनकी इस शादी से खासे नाराज़ थे और उन्होंने इस शादी को मानने से ही इनकार कर दिया था.
Sankar and Kaushalya married 8 months ago
Sankar and Kaushalya married 8 months ago. (Image Source: Indian Express)

पिटाई से शंकर की मौत हो गयी है और कौशल्या की हालत क्रिटिकल है. शंकर के पिता ने कहा कि उन्हें ये आशा थी कि कौशल्या के मां-बाप उन दोनों की शादी को आज नहीं तो कल मान लेंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. और अब जो हुआ तो वो ऐसा कि लड़का इस दुनिया में रहा ही नहीं.
वीडियो में पीटने वाले लड़कों को को अपनी मोटर साइकिल पे भागते हुए साफ़ देखा जा सकता है. पुलिस ने एफ़आईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन पीटने वालों का अभी तक कुछ अता पता नहीं है.
https://www.youtube.com/watch?v=9UlyeHH3TPw

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement