The Lallantop

क्या दलितों ने झूठ बोला कि अगड़ी जाति वालों ने बारात निकालने की वजह से उन्हें मारा?

यूपी की घटना. दलित कुछ और कह रहे हैं. लड़की के पिता और पुलिस कुछ और.

Advertisement
post-main-image
पीड़ितों का कहना है कि अगड़ी जाति के कुछ लोगों ने उन्हें पीटा. ये कहा कि दलित होकर बारात कैसे निकाली. उधर पुलिस इसे झगड़ा बता रही हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी यादव हैं (फोटो: ANI)
उत्तर प्रदेश का एटा जिला. यहां से एक बारात निकली. एटा के बगल में, करीब 60 किलोमीटर दूर है मैनपुरी. बारात यहां पहुंची. बारात के कुछ लोग जख्मी हो गए. शादी में शामिल होने निकले थे, लेकिन चोट खा गए. अस्पताल ले जाना पड़ा. उनका कहना है कि अगड़ी जाति के लोगों ने बारात पर हमला किया. अगड़ी जाति में उन्होंने ठाकुरों यानी क्षत्रियों और ब्राह्मणों का नाम लिया है. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें दलित होकर यूं गाजे-बाजे के साथ बारात निकालने के लिए निशाना बनाया गया. उन्होंने इल्जाम लगाया है कि अगड़ी जातिवालों ने हमला करते हुए कहा-
पिछले 75 सालों से किसी दलित ने यहां बारात नहीं निकाली है.
पुलिस कुछ और ही कह रही है ये पीड़ितों का पक्ष है. पुलिस ने जो बताया, वो इससे काफी अलग है. पुलिस के मुताबिक, घटना मैनपुरी के बेवर इलाके की है. बाराती सड़क पर नाच-गा रहे थे. ये जगह उस जगह के पास थी, जहां बारात के रुकने का इंतजाम किया गया था. सड़क के दूसरी तरफ से एक युवक बोलेरो गाड़ी में आ रहा था. बारात की वजह से कार को गुजरने की जगह नहीं मिली. फिर जब बोलेरो ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो बाराती में शामिल एक बाइक को थोड़ा धक्का लग गया. बारातियों ने मिलकर बोलेरो वाले को पीट दिया. बोलेरो वाला चला गया. इधर बाराती लड़कीवालों के यहां पहुंच गए. शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया. थोड़ी देर बाद वो बोलेरो वाला युवक पांच-छह लोगों को साथ लेकर लौटा. उनकी बारात में शामिल कुछ लोगों के साथ लड़ाई हुई. दोनों तरफ के लोग घायल हुए. पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष वाले ब्राह्मण या क्षत्रिय नहीं हैं. यादव हैं. लड़की के पिता ने भी पुलिस वाली बात ही कही है. उनका कहना है कि बारात में शामिल कुछ लोगों का झगड़ा किया. और ये बस झगड़ा है. उन्होंने जाति की वजह से निशाना बनाए जाने की कोई बात नहीं की.
पीड़ितों का कहना है कि उनके ऊपर अगड़ी जाति के लोगों ने हमला किया. जबकि मैनपुरी पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग यादव हैं (फोटो: ANI)
पीड़ितों का कहना है कि उनके ऊपर अगड़ी जाति के लोगों ने हमला किया. जबकि मैनपुरी पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग यादव हैं (फोटो: ANI)

एटा पुलिस में शिकायत लिखवाई गई है मैनपुरी के ASP ओमप्रकाश सिंह ने हमें बताया कि घायल बारातियों को पहले बेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. वहां उनके फर्स्ट ऐड दिया गया. फिर वो लोग चले गए. उन्होंने एटा में जाकर पुलिस में शिकायत लिखवाई. चूंकि घटना मैनपुरी की है, इसलिए एटा पुलिस ये मामला मैनपुरी पुलिस को भेज देगी. दूसरे पक्ष के भी तीन लोग जख्मी हुए हैं. लेकिन उन्होंने अभी पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि ये दलित बनाम अगड़ी जाति का मामला नहीं है. एक लड़ाई-फसाद को जातीय रंग दिया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: 
सरकार कौन है जो तय करे कि दलित की बारात किस रास्ते से गुज़रेगी

गुजरात में दलित कपल को नंगा कर घुमाया, वीडियो बनाया. मगर क्या ये खबर सच है?

यूपी में 98 दलितों की लिस्ट वायरल, पहले नंबर वाले को मारी गईं 5 गोलियां

गुजरात में दलित लड़के को अगड़ी जाति के लोगों ने घोड़ा चढ़ने के 'जुर्म' में मार डाला

यहां दलित न मूंछें रख सकता है न गरबा खेल सकता है. और ये 'विकसित' गुजरात में हो रहा है



फसल काटने से इनकार करने पर दलित युवक की पिटाई वाले विडियो की सच्चाई

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement