The Lallantop

भारत-पाकिस्तान के लड़कों ने AI टूल बनाया, अब दोनों को ₹25-25 हजार करोड़ मिलेंगे!

भारतीय मूल के 25 साल के अमन सांगर और पाकिस्तान के 26 साल के सुआलेह आसिफ अरबपति बन गए हैं. स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने उनकी कर्सर एआई वाली कंपनी को 60 अरब डॉलर में खरीद लिया है.

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क ने अमन (बायें) और आसिफ (दायें) की बनाई कंपनी खरीद उन्हें अरबपति बना दिया. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एलन मस्क ने प्रोग्रामर्स के लिए AI टूल 'कर्सर AI' की पैरेंट कंपनी एनीस्फीयर को 60 अरब डॉलर में खरीद लिया, जिससे भारत और पाकिस्तान के युवा अरबपति बने।
  • एनीस्फीयर की स्थापना एमआईटी में पढ़ रहे अमन सांगर और सुआलेह आसिफ ने की, जिन्होंने कोडिंग में रुचि और शिक्षा के माध्यम से इस सॉफ्टवेयर को विकसित किया।
  • इस खरीदारी के तहत अमन और आसिफ को शून्य नकद भुगतान के बजाय स्पेसएक्स के शेयरों में हिस्सेदारी मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा।

अरबपति बनने की सही उम्र क्या होती है? ‘जीरो’ से शुरू किया तो इसमें पूरी जिंदगी भी खप जाती है. लेकिन भारत और पाकिस्तान के दो लड़कों ने अपनी जवानी के दिनों में ही ये कारनामा कर दिखाया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एलन मस्क को तो सब जानते ही हैं. दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में से एक हैं. जैसे हम-आप मोबाइल फोन खरीदते हैं. मस्क कंपनियां खरीदते हैं. हाल ही में उन्होंने प्रोग्रामर्स को कोड लिखने में मदद करने वाले AI टूल ‘कर्सर AI’ की पैरेंट कंपनी एनीस्फीयर को खरीद लिया. इस खरीदारी ने मस्क का जो भी फायदा कराया हो, लेकिन 25 और 26 साल के भारत और पाकिस्तान के दो लड़कों को करियर की शुरुआत में ही अरबपति जरूर बना दिया है. 

हम बात कर रहे हैं एनीस्फीयर (Anysphere) कंपनी की सौदेबाजी के बारे में. ये वही कंपनी है, जिसने ‘कर्सर AI टूल’ बनाया है. ये टूल प्रोग्रामरों को कोड लिखने में मदद करता है. कंपनी दावा करती है कि दुनिया भर में लाखों सॉफ्टवेयर डेवलपर इस टूल का इस्तेमाल करते हैं. एनवीडिया, एडोब, उबर, शॉपिफाई और पेपाल भी इनमें से एक हैं. इस कंपनी को एलन मस्क ने 60 अरब डॉलर यानी साढ़े 5 लाख करोड़ से भी ज्यादा की कीमत पर खरीद लिया.

Advertisement

इस सौदे ने भारतीय मूल के अमन सांगर और पाकिस्तान के सुआलेह आसिफ को रातोरात अरबपति बना दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एनीस्फीयर कंपनी में अमन और आसिफ दोनों में हर एक के पास 4.5 फीसदी की हिस्सेदारी है. इस डील से हरेक को 2.7 अरब डॉलर यानी तकरीबन 25ृ-25 हजार करोड़ रुपये की हिस्सेदारी मिलेगी. 

इस सौदे ने इन युवाओं को एक झटके में दुनिया के सबसे अमीर युवाओं की लिस्ट में खड़ा कर दिया है. हालांकि, ये सौदा ‘ऑल स्टॉक डील’ है. यानी अमन और आसिफ को कैश में पैसा नहीं मिलेगा. उन्हें एलन मस्क के स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में हिस्सेदारी मिलेगी. 

कौन हैं अमन सांगर?

अमन सांगर एनीस्फीयर को बनाने वाले लोगों में शामिल हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैदा हुए, लेकिन जड़ें भारत में हैं. उनके पिता अरविंद सांगर ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है. उनकी मां शिल्पा सांगर दांतों की डॉक्टर (orthodontist) हैं. वह प्रथम USA नाम के एनजीओ की बोर्ड मेंबर भी हैं, जो भारत समेत अन्य विकासशील देशों में वंचित बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जुटाने का काम करती है. 

Advertisement

इंडिया टुडे ने ‘गोल्डन हाउस’ की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अमन की बचपन से कोडिंग में दिलचस्पी थी और ये काम उन्होंने 14 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था. 

जब अमन MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में पढ़ रहे थे तब उनकी मुलाकात आसिफ, माइकल ट्रूएल और आर्विड लुनमार्क से हुई थी. इन चारों दोस्तों ने मिलकर ‘कर्सर AI’ टूल बनाया. सांगर को ट्रूएल के साथ नियो स्कॉलर्स के लिए भी चुना गया था. ये एक ऐसा प्रोग्राम है जो टैलेंटेड टेक इंजीनियरों को सिलिकॉन वैली के निवेशकों से जोड़ता है. सांगर ने कर्सर से पहले ब्रिजवाटर एसोसिएट्स, गूगल और ‘यू डॉटकॉम’ में इंटर्नशिप भी की थी. वह एक AI कंसल्टेंसी भी चला चुके हैं. 

आसिफ कौन हैं?

अब बात आसिफ की. वह एनीस्फीयर के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं. पाकिस्तान के कराची के रहने वाले हैं. गणित विषय के मेधावी छात्र माने जाते थे. साल 2016 से लेकर 2018 तक इंटरनेशनल मैथ्य ओलंपियाड में वो लगातार अपने देश पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करते रहे और कांस्य पदक भी जीता. स्कॉलरशिप पर उन्होंने एमआईटी में एंट्री ली. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, आसिफ ने कर्सर AI टूल बनाने से पहले तीन साल तक एमआईटी में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया है. 

कैसे हुआ सौदा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 में SpaceX और Cursor के बीच साझेदारी हुई थी. स्पेसएक्स में अपनी कंप्यूटिंग पावर कर्सर AI को दी थी ताकि वो अपने AI मॉडल को ठीक तरीके से ट्रेन कर सके. उसी समय स्पेसएक्स ने ये विकल्प दिया था कि बाद में वो एनीस्फीयर को खरीद सकता है. सौदे से पहले Cursor की अनुमानित कीमत 29.5 अरब डॉलर बताई जा रही थी लेकिन अब मस्क ने इसे 60 अरब डॉलर में खरीद लिया है. 

वीडियो: उद्धव ठाकरे की मीटिंग में नहीं शामिल हुए 6 सांसद, संजय राउत क्या बोल गए?

Advertisement