The Lallantop

पीस डील हुई नहीं, ईरान को फिर धमकाने लगे डॉनल्ड ट्रंप, क्या बोले?

Iran-US के बीच अभी तक Peace Deal के MoU पर साइन नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले ही Donald Trump ने एक बार फिर से Iran पर गोलीबारी और बमबारी करने की धमकी दे दी है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने फ्रांस से ईरान पर बमबारी करने की धमकी दी. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने G-7 समिट के दौरान कहा कि यदि ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता अनसुन्दर साबित होता है तो वे ईरान पर सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू कर सकते हैं।
  • ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता MoU अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंचा है और ट्रंप ने कहा कि इस समझौते में ईरान पर लगे प्रतिबंध तुरंत हटाने का प्रावधान शामिल नहीं है।
  • G-7 नेताओं ने समझौते का समर्थन किया और क्षेत्रीय सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करने की बात कही है, इसके बाद ट्रंप ने ईरान पर हमला करने की धमकी जताई है।

ईरान-अमेरिका की पीस डील पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दोनों देशों के बीच अभी तक पीस डील के कागज (MoU) पर साइन नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर गोलीबारी और बम बरसाने की धमकी दे दी है. ट्रंप ने यह धमकी फ्रांस की धरती से दी है, जहां G-7 समिट चल रहा है. ट्रंप ने बुधवार 17 जून को कहा कि अगर यह शांति समझौता टूट जाता है तो अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रंप ने यह भी बताया कि दोनों ही देशों के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर बातचीत हो रही है, लेकिन वो अभी अपने फाइनल स्टेज पर नहीं पहुंचा है. G-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,

यह एक MoU है और अगर ये मुझे पसंद नहीं आया तो हम उन पर फिर से गोलियां चलाएंगे और उनके सिर पर बम गिराएंगे. अगर मुझे यह पसंद नहीं आया या वे ठीक से पेश नहीं आए तो हम सीधे उनके सिर के बीचोबीच बम गिराना शुरू कर देंगे, ठीक है?

undefined

Advertisement

ईरान-अमेरिका के बीच शांति कायम करने के लिए दोनों देशों ने Mou में कई बातें शामिल की हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले समझौते में ईरान पर लगे सैंक्शंस को फौरन हटाने की बात नहीं शामिल है. उन्होंने कहा कि वो (ट्रंप) इस मामले पर बाद में बात करेंगे.

जी-7 के नेताओं ने क्या कहा?

उधर G7 समिट में शामिल नेताओं ने भी ईरान-अमेरिका के बीच होने वाले शांति समझौते का समर्थन किया. सभी नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और दोनों देश के बीच हुए कमजोर सीजफायर को बढ़ाने का समर्थन किया. G7 के नेताओं के इस समर्थन के बाद ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दे दी. G7 समिट प्रोग्राम की पहली रात को समिट में शामिल सभी नेताओं ने एक बयान जारी किया था. इसमें उन्होंने ‘ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने और उसकी क्षेत्रीय बैलिस्टिक मूवमेंट्स से जुड़े खतरों से निपटने को एक ‘ऐतिहासिक मौका’ बताया था.

नेताओं ने आगे अपने बयान में कहा कि वे सभी इसे लागू करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इस मामले को लेकर न ही ईरान और न ही वाइट हाउस की ओर से समझौते का कोई ऑफिशियल लेटर जारी किया गया है.

Advertisement
पीस डील की ड्राफ्ट कॉपी लीक?

रिपोर्ट के मुताबिक, पीस डील की ड्राफ्ट का एक कॉपी लीक हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि ये ओरिजनल डील के डॉक्यूमेंट से काफी मिलता है. ड्राफ्ट की लीक कॉपी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच डील साइन होने के बाद ईरान फौरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल देगा. साथ ही वो बिना किसी रोक-टोक के अपने तेल का व्यापार कर सकेगा.

वीडियो: न गले मिले, न मुस्कुराए G7 Summit में पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात पर सवाल

Advertisement