सगाई के 70 साल बाद हुई शादी, क्योंकि बंदा 'वर्ल्ड वॉर' में चला गया था
और भगवान कसम अंकल ने अंगूठी भी संभाल कर रखी थी. बुढ़ौती में उसी से किया दोबारा प्रपोज.
Advertisement

नोरा और रॉय. Photo : CATERS NEWS AGENCY
इस प्यार की उम्र हो इतनी सनम. सगाई हुई थी 72 साल पहले. शादी अभी हुई है. क्यों? हम बताते हैं. ये जोड़ा इंग्लैंड का है. रॉय विकरमन और नोरा जैक्सन. 1944 में सगाई हुई, लेकिन फिर बिछड़ गए. क्योंकि रॉय विकरमन 1946 में वर्ल्ड वॉर-2 में चले गए. लड़ाई लंबी चली और कई साल तक लौटे नहीं. नोरा जैक्सन ने एक लोकल रेडियो की हेल्प से नया हमसफर ढूंढ लिया. किसी और से शादी कर ली. उधर कहानी ये हुई कि रॉय विकरमन को लड़ाई में नाजी सेना की गोली लग गई. जिससे उन्हें ट्रॉमा के बाद होने वाला स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया. वो लौट तो आए लेकिन नॉर्मल सिविल लाइफ में एडजस्ट नहीं कर पा रहे थे. खैर किसी तरह इससे उबरे और फिर उन्होंने भी किसी से शादी कर ली. नोरा और रॉय अब एक दूसरे के टच में नहीं थे. दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों के बच्चे हुए और फिर दो-दो ग्रैंडचिल्ड्रेन भी हो गए. लेकिन फिर आया मिलन का दिन. दरअसल, दोनों के ही पार्टनर्स की मौत हो गई थी. 'हफिंगटन पोस्ट' की खबर के मुताबिक, रॉय बताते हैं कि वो कई दिन से नोरा को ढूंढना चाह रहे थे. लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि नोरा के पति हैं या नहीं. वो उनके लिए कोई परेशानी नहीं बनना चाहते थे. एक दिन उन्होंने नोरा को ढूंढने के लिये लोकल रेडियो की मदद ली. वहां से नोरा का पता चला. मजेदार बात ये थी कि दोनों 2 मील की दूरी पर ही रहते थे. 26 मार्च को नोरा के 90वां जन्मदिन था. रॉय उन्हें सरप्राइज देने घर पहुंच गए. नोरा ने दरवाजा खोला और उनकी बूढ़ी आंखों ने रॉय को पहचान लिया. दोनों गले लग गए. बढ़िया फिल्म की हैप्पी एंडिंग. रॉय ने नोरा को उसी रिंग से प्रपोज किया, जिससे 72 साल पहले दोनों की सगाई हुई थी. नोरा बताती हैं कि शादी के बाद भी वो रॉय को याद किया करती थीं. कभी-कभी उनके सपने भी आते थे. लेकिन सोचा नहीं था कि वो दोबारा मिल सकते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)
.webp?width=120)




