The Lallantop

अहमदाबाद में औरतों को हैरेस करने वाला कॉन्सटेबल पकड़ाया

कांकरिया कार्निवल में लड़कियों के साथ कर रहा था बदतमीजी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अहमदाबाद के कांकरिया कार्निवल में एक पुलिस अंकल लड़कियों को हैरेस रहे थे. खबर 31 दिसंबर को आई थी. और अब फाइनली उस पुलिस वाले की पहचान कर ली गई है. जनाब अहमदाबाद के मणिनगर पुलिस थाने में हेड कॉन्सटेबल हैं. पकड़ा गए हैं. अब छी-छी हो रही है उनके नाम की. कार्निवल में होती है भीड़. कॉन्सटेबल साहब को लगा कि भीड़ की आड़ में जो चाहेंगे वो करेंगे. तो मिटाने लगे ठरक. ठरक तो छोटा शब्द है. इसे तो हवस ही कहा जाएगा की भीड़ के बीच में लड़की के बटक्स को छुएं. कमिश्नर साहब घटना का वीडियो देख कर संट हो गए. तुरंत गिरफ्तारी का ऑर्डर दिया. इसके बाद हेड कॉन्सटेबल रामसिंह के खिलाफ खुद पुलिस ने ही शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
Advertisement