'बच्चों राहुल गांधी का मजाक नहीं उड़वाना है!'
बेंगलूरु में बच्चियों से बतियाते-बतियाते राहुल बतकने लगे थे, पर इस बार ऐसा न होगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पिछली बार जब राहुल गांधी बेंगलुरु के माउंट कार्मेल में बच्चों से बात कर रहे थे. तब उनकी बड़ी किरकिरी हुई थी वो खुद के ही सवाल में लेथर गए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि हो क्या रहा है. सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह उनका मजाक भी उड़ा था. लेकिन इस बार ऐसा न होगा. डीएनए की खबर के मुताबिक़, भले आज राहुल मुंबई के विले पार्ले में थे और वहां नरसी मोंजी इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बच्चों से बतिया रहे थे. लेकिन इसकी तैयारी पहले से चल रही थी. कांग्रेस की मेंबर प्रियंका चतुर्वेदी की देखरेख में घंटे भर बच्चों को बइठाकर सिखाया-पढ़ाया गया. माहौल ऐसा सेट्ट कर दिया गया कि राहुल जब आएं और बोलें-बतियाएं तो कुछ अइसा न हो जाए कि फिर लोग राहुल की लेग पुलिंग शुरू कर दें.
Advertisement











