The Lallantop

औरतों के भी कम से कम 3 पति होने चाहिए, पति को शीघ्रपतन हो तो?

ये नेता जी कहते हैं कि पुरुष की एक से ज्यादा पत्नियां होनी जरूरी हैं. वजह पढ़िए, मौज आएगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इनसे मिलिए. ये हैं कर्नाटक के कांग्रेस लीडर इब्राहीम कोदिजल. ये दक्षिण कन्नड़ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट हैं. ibrahim kodijal

इन्हें लगता है कि पुरुष का एक से ज्यादा शादियां करना बहुत जरूरी है. बहुत, बहुत जरूरी.

गुस्साइए मत. वजह पढ़िए.
'अगर आप मुझसे पूछें कि इस्लाम में एक से ज्यादा शादी करने के लिए (पुरुषों को) क्यों कहा गया है, मैं कहूंगा, मान लीजिए एक पत्नी की तबीयत ख़राब है (पीरियड, वगैरह), तो वो सेक्स नहीं कर पाएगी. ऐसे में पति को सेक्स के लिए सेक्स वर्कर के पास जाना पड़ेगा. लेकिन सेक्स वर्कर के पास जाना तो इस्लाम में हराम है. इसलिए इस्लाम में दूसरी शादी जरूरी है. ताकि पुरुष सेक्स वर्कर के पास न जाए.' https://www.youtube.com/watch?v=0lCI06CE0AQ (वीडियो क्रेडिट: द न्यूज मिनट)
लेकिन हां, अगर पुरुष इतना कमा न पाता हो कि एक से ज्यादा बीवियां रख सके, तो उसे ज्यादा शादियां नहीं करनी चाहिए. तो जनाब, औरतें केवल सेक्स की मशीन होती हैं. जिस दिन उनकी वेजाइना खाली न हो, दूसरी वेजाइना खोज लेनी चाहिए. ताकि पुरुष के पास 2-4 वेजाइना रहे, उसको ज्यादा शादियां करनी चाहिए. अरे जैसे आप घर में एक्स्ट्रा फ़ोन और गैस सिलिंडर रखते हैं ना, कि एक ख़त्म हो तो दूसरा यूज कर लें, वैसे ही. औरत घर में पड़े सामान जैसी ही तो है. काम न करे तो क्या फायदा?
ये सब इन्होंने मंगलुरु में हो रही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा. द न्यूज मिनट ने जब इनसे रेप पर सवाल पूछा तो इन्होंने कहा कि औरतों को अपना तन पूरी तरह से ढकना जरूरी है. वरना उन्हें देख मर्दों के अंदर 'सनसनी' उठती है.
कैसी सनसनी है ये, जो एक औरत से खत्म नहीं होती?
ये भी पढ़ो:

तुम लोगों के कॉन्डम न पहनने से जाने कितनी औरतें डिप्रेशन में हैं

लाइव टीवी पर सेक्शुअल असॉल्ट! ये कैसा एंटरटेनमेंट है?

ससुर के सामने बहू पेट फुलाए, मैक्सी पहने घूमे, अच्छा लगता है क्या?

 

Advertisement
Advertisement