कांग्रेस ने राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की 24 मार्च को पांचवी सूची जारी कर दी है. जयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है. कांग्रेस ने सुनील शर्मा की जगह जयपुर सीट से पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया है. 'द जयपुर डायलॉग्स' नाम से दक्षिणपंथी रुझान वाले संगठन के साथ सुनील शर्मा के संबंधों को लेकर खूब विवाद हो रहा था. माना जा रहा है कि इस वजह से ही उनका टिकट काटा गया है. इसके अलावा कांग्रेस ने राजस्थान में दौसा लोकसभा सीट से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं महाराष्ट्र से चंद्रपुर सीट से प्रतिभा सुरेश धनोरकर को टिकट दिया गया है.
सुनील शर्मा पर उठे सवाल तो कांग्रेस ने जयपुर से प्रताप खाचरियावास को टिकट दिया, विवाद हुआ क्यों?
Jaipur से Sunil Sharma को कांग्रेस का लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर शशि थरूर ने तंज कसा था. उधर, सुनील शर्मा ने 'Jaipur Dialogue' से अपने रिश्तों को लेकर सफाई भी दी, लेकिन उम्मीदवार तब भी बदल दिया गया, अब सुनील ने क्या कहा है?

सुनील शर्मा ने अपने टिकट को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस भी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद उम्मीदवारी छोड़ने की पेशकश की थी. उन्होंने कहा,
"अगर मेरी वजह से पार्टी को लगता है कि एक भी वोट का नुकसान हो रहा है तो मैं पीछे हटने के लिए तैयार हूं. मैंने अपनी उम्मीदवारी छोड़ने के लिए कांग्रेस आलाकमान को पत्र भी लिखा था… आज पार्टी के बाहर और अंदर षड्यंत्रकारी लोग हैं. पार्टी को ऐसे लोगों से बचना चाहिए."
सुनील शर्मा ने आगे कहा कि उनके पिता आजादी के समय से ही कांग्रेस से जुड़े थे. प्रजामंडल के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. लेकिन आज उन्हें षड्यंत्र के तहत बदनाम किया जा रहा है. बोले कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनसे वो आहत हैं.
ये भी पढ़ें- 'इन्होंने मुझ पर हमला किया... ' इस नेता को कांग्रेस का टिकट मिलने से शशि थरूर हैरान, 'जबर' तंज कस दिया
कांग्रेस के अंदर क्यों उठे सवाल?जयपुर लोकसभा सीट से सुनील शर्मा को टिकट दिए जाने पर सवाल उठने लगे थे. इसे लेकर कांग्रेस के अंदर ही विरोध होने लगा था. पत्रकार और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने X अकाउंट पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को टैग करते हुए बताया कि आपने सुनील शर्मा को टिकट दिया है. जो जयपुर डायलॉग्स के डायरेक्टर हैं. और ये संस्थान कांग्रेस विरोधी और मुस्लिम विरोधी कंटेंट को बढ़ावा देता है. सुनील शर्मा कथित तौर पर 'द जयपुर डायलॉग्स' के डायरेक्टर हैं. जयपुर डायलॉग्स एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है.
जुबैर के इसी पोस्ट को क्वोट करते हुए शशि थरूर ने इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साल 2021 में जारी किए गए जयपुर डायलॉग के एक पोस्ट का लिंक एंबेड करते हुए लिखा,
जयपुर डायलॉग्स को लेकर सुनील शर्मा ने क्या सफाई दी?'24 अकबर तक जाने वाली सड़क पर चलते वक्त उनमें कोई दिव्य बदलाव हो गया होगा. ये उस वक्त का उनका एक ट्वीट है जब उन्होंने मुझ पर हमला किया था.. '
इंडियन एक्सप्रेस में छपी हमजा खान की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शर्मा ने 'जयपुर डायलॉग्स' संस्थान से अपने संबंधों पर एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि वो काफी समय पहले ही 'द जयपुर डायलॉग्स' से अलग हो गए थे.
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा,
“जयपुर डायलॉग्स के यूट्यूब चैनल के प्रबंधन से मेरा कभी कोई संबंध नहीं रहा है. मुझे चर्चा के लिए सभी तरह के न्यूज़ चैनल और यूट्यूब चैनल की तरफ से बुलाया जाता है और मैं कांग्रेस की विचारधारा के दायरे में अपनी राय रखता हूं. 'द जयपुर डायलॉग्स' ने भी कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के लिए मुझे बुलाया था जहां मैंने अपनी क्षमता के अनुसार अपनी राय रखी थी. मैंने भारत की परंपरा के पक्ष में और धार्मिक कट्टरपंथ के विरोध में अपनी राय रखी थी.”
"काफी पहले मैंने इस संगठन के साथ अपने संबंध ख़त्म कर लिए थे. लेकिन कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के लिए इस बात को लेकर अफवाह फैला रहे हैं."
हालांकि इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सुनील शर्मा भले ही 'द जयपुर डायलॉग्स' से अलग होने की बात कह रहे हों, लेकिन सुनील शर्मा के बारे में सार्वजनिक तौर पर मौजूद जानकारी के अनुसार वो अब भी 'द जयपुर डायलॉग्स' के पांच निदेशकों में से एक हैं. उन्हें सितंबर 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था.
यही नहीं, 5 नवंबर 2023 को शर्मा ने 'भारत में डिजिटल डिवाइ़ड-आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और सभ्यता' मुद्दे पर संस्थान की ओर से आयोजित एक चर्चा में भी हिस्सा लिया था.
वीडियो: राजस्थान कांग्रेस संकट के बीच अजय माकन ने गहलोत गुट के विधायकों की शर्तों पर क्या कहा?









