The Lallantop

जयललिता बीमार हैं, तो कौन संभाल रहा है तमिलनाडु?

जान लीजिए आखिर कौन हैं ये...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तमिलनाडु की सीएम जयललिता अस्पताल में हैं. 'अम्मा' की लंबी उम्र और ठीक होने की दुआएं हो रही हैं. लोग जयललिता के मरने की अफवाहों से परेशान हैं. हाईकोर्ट को अस्पताल से कहना पड़ रहा है कि सेहत का रोज अलर्ट जारी कीजिए. इन सबके बीच लोग सवाल ये कर रहे हैं कि जब जयललिता इतने दिनों से अस्पताल में हैं, तो तमिलनाडु को संभाल कौन रहा है?
जवाब है शीला. दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित नहीं, रिटायर्ड IAS ऑफिसर शीला बालाकृष्णन. बताते हैं कि इस वक्त तमिलनाडु को संभालने का काम शीला कर रही हैं. यहां तक कि राज्य के बड़े मंत्री भी सारे काम शीला बालाकृष्णन से पूछकर कर रहे हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जयललिता को शीला पर बहुत ही ज्यादा यकीन है. वजह है शीला का एटीट्यूड और काबिलियत. बताते हैं कि शीला की मर्जी के बिना तमिलनाडु प्रशासन का पत्ता तक नहीं हिलता है. इन दिनों तमिलनाडु सरकार के मंत्री, अधिकारी दो वजहों से अपोलो अस्पताल जाते हैं. एक जयललिता का हाल-चाल लेने. दूजा शीला बालाकृष्णन से निर्देश लेने. शीला बालाकृष्णन इन दिनों अस्पताल से ही सब कुछ संभाल रही हैं.
शीला बालाकृष्णन के साथ जयललिता
शीला बालाकृष्णन के साथ जयललिता

कौन हैं शीला बालाकृष्णन? 1976 IAS बैच से हैं. केरल के तिरुअनंतपुरम की रहने वाली हैं. साल 2014 में IAS गीरी से रिटायर हुई थीं. बाद में सीएम जयललिता की ऑफिशियल एडवाइजर बन गईं. जयललिता से शीला के संबंध साल 2002 से बने. तब शीला मुख्यमंत्री की सेक्रेटेरियट में थीं. शीला के पति आर बालाकृष्णन भी IAS भी हैं. बताते हैं कि शीला अपने पति से दो कदम आगे चलते हुए जयललिता की करीबी बनी हैं. जयललिता जब जेल में थीं और पनीरसेल्वम तमिलनाडु संभाल रहे थे, तब यही शीला थीं जिनसे पूछकर पनीरसेल्वम फैसले लेते थे.
बता दें कि इसके अलावा एक लेडी और हैं. जो इस वक्त जयललिता के बीमार रहने के दौरान तमिलनाडु में काफी एक्टिव हैं. वो हैं शशिकला. सालों से जयललिता के साथ हैं. पहले भी खबरों में रही हैं.


ये भी पढ़ें...

जब दीपन ने जयललिता को धकियाया, पीटा और नीचे गिरा दिया

तमिलनाडु: करप्शन का कालीन और मुफ्तमाल का खेला

 

Advertisement
Advertisement