The Lallantop

तेलंगाना में 7वीं में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप, भीड़ ने आरोपी का घर जलाया

घटना सिद्दिपेट जिले के कोमुरावेल्ली मंडल की है. यहां के गुरुवन्नपेटा गांव के एक युवक पर इसी गांव की एक नाबालिग बच्ची के रेप का आरोप है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है. (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
author-image
अब्दुल बशीर

तेलंगाना के एक गांव में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची के कथित रेप का मामला सामने आया है. बच्ची से रेप का आरोप उसी गांव के एक युवक पर लगा है. इसकी जानकारी जब बच्ची के परिवार और गांव के लोगों को हुई, तो उन्होंने आरोपी के घर में आग लगा दी. आरोपी के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई. इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सिद्दिपेट जिले के कोमुरावेल्ली मंडल की है. यहां के गुरुवन्नपेटा गांव के एक युवक पर इसी गांव की एक नाबालिग बच्ची के रेप का आरोप है. रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची 7वीं क्लास में पढ़ती है. घटना की जानकारी जब बच्ची के परिवार को हुई, तो उन्होंने आरोपी के घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. 

आगजनी की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. आरोपी के घर के बाहर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया. सिद्दिपेट की पुलिस कमिश्रनर बी अनुराधा भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने तनाव कम करने के लिए ग्रामीणों के साथ बातचीत की. वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- तेलंगाना के एक हॉस्पिटल में नशे में धुत मरीज ने महिला डॉक्टर पर किया हमला

तेलंगाना में इससे पहले अगस्त महीने में एक मजदूर पर एक 3 साल की बच्ची के रेप का आरोप लगा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी पेंटर के तौर पर काम करता था और पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में रहता था. 

19 अगस्त को आरोपी बच्ची को ये कह कर अपने साथ ले गया कि वो उसके साथ खेलने जा रहा है. इसके बाद निर्माणाधीन अपार्टमेंट के कमरे में ले जाकर कथित तौर पर उसका रेप करने लगा. बच्ची के दादा ने जब उसके रोने की आवाज सुनी, तो उसके पास पहुंचे और बच्ची को बचाया. इसके बाद बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया गया.

Advertisement

वीडियो: ‘राजनीतिक दलों से पूछकर आदेश नहीं देंगे’, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Advertisement