The Lallantop

58 जूनियर्स के साथ यौन संबंध, 70 करोड़ रुपये ली रिश्वत, महिला अफसर को 13 साल की जेल

दोषी महिला अधिकारी की उम्र 52 साल है. वो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गवर्नर और उप सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं. झोंग यांग 22 साल की उम्र से पार्टी के साथ जुड़ी हुई थीं. अब कैसे हुआ ये खुलासा?

Advertisement
post-main-image
झोंग यांग को अप्रैल 2023 में अरेस्ट किया गया था (फोटो- X)

चीन की एक महिला अधिकारी पर अपने स्टाफ के 58 जूनियर्स के साथ यौन संबंध बनाने, भ्रष्टाचार में शामिल होने और भारी-भरकम रिश्वत लेने के आरोप लगे थे (China Viral News). अब मामले में अधिकारी को 13 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. साथ ही करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. महिला अधिकारी से जुड़े विवादित मामलों पर इस साल एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चीनी न्यूज एजेंसी साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी पाई गई महिला अधिकारी का नाम झोंग यांग है. उम्र 52 साल. वो गुइझोउ के कियानान में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गवर्नर और उप सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं. झोंग यांग 22 साल की उम्र से पार्टी के साथ जुड़ी हुई थीं. अप्रैल 2023 में उन्हें तमाम आरोपों के सिलसिले में अरेस्ट किया गया था. फिर उसी साल सितंबर में पार्टी में उन्हें उनके पद से हटाकर निष्कासित भी कर दिया.

इस साल जनवरी में गुइझोउ रेडियो और टेलीविजन ने मामले पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई. उसमें झोंग यांग से जुड़े कई विवादों का खुलासा किया गया. रिपोर्ट्स में पता चला कि झोंग ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और रिश्वत ली. उन्होंने सरकारी निवेश के बहाने कुछ चुनिंदा कंपनियों को ही काम के बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिलवाए. साथ ही एक करीबी बिजनेसमैन के लिए हाई टैक इंडस्ट्रियल एस्टेट के डेवलपमेंट को भी मंजूरी दी.

Advertisement

डॉक्यूमेंट्री में एक अन्य बिजनेस के मालिक ने दावा किया कि झोंग उन कंपनियों की तरफ ध्यान नहीं देती जिनके साथ उनका व्यक्तिगत संबंध नहीं है. डॉक्यूमेंट्री से पता चला कि 2023 में गुइझोऊ प्रांतीय अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण समिति ने घोषणा की थी कि झोंग पर गंभीर अनुशासनात्मक और कानूनी उल्लंघन का शक है. रिपोर्ट के मुताबिक, झोंग रिश्वत में के तौर पर 60 मिलियन युआन (लगभग 70 करोड़ रुपये) ले चुकी हैं.

झोंग के अपने 58 पुरुष जूनियर्स के साथ यौन संबंध होने का मामला भी सामने आया. जांच में पता लगा कि उनमें से कुछ लोगों ने फायदा मिलने की वजह से झोंग के साथ संबंध बनाए जबकि बाकियों ने झोंग के डर से ऐसा किया. नेटईज न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि झोंग ओवरटाइम काम करने और बिजनेस टूर पर जाने के बहाने इन लोगों के साथ समय बिताती थीं.

ये भी पढ़ें- CEO से अनुचित संबंध बनाए, अमेरिकी कंपनी ने बड़े आरोप लगा भारतीय मूल की वकील को नौकरी से निकाला

Advertisement

डॉक्युमेंट्री में पूरे मामले पर झोंग का बयान भी शामिल किया है. वो कहती हैं कि उन्हें अपने इस काम पर पछतावा है और वो बेहद शर्मिंदा हैं.

वीडियो: IPS अंकित मित्तल पर लगे घरेलू हिंसा और शादी के बाहर संबंध के आरोप, सस्पेंड कर दिए गए!

Advertisement