छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक BJP सपोर्टर की खूब चर्चा हो रही है (Chhattisgarh Man Chopped his Finger BJP). शख्स ने लोकसभा चुनाव में BJP की जीत के लिए मंदिर में जाकर मन्नत मांगी. पैसे चढ़ाने या उपवास रखने की नहीं, बल्कि अपनी खुद की उंगली काटकर चढ़ाने की मन्नत. नतीजे आए तो पहुंच गया मंदिर. उंगली चढ़ाने के चक्कर में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया.
BJP की जीत के लिए अपनी उंगली काटकर चढ़ाई, 'मन्नत' के चक्कर में पहुंच गए अस्पताल
मामला Chhattisgarh के Balrampur का है. BJP Supporter दुर्गेश पांडे चुनाव नतीजों की घोषणा वाले दिन शुरुआत में BJP पिछड़ती दिखी तो परेशान हो गया था. फिर मंदिर गया और...


आजतक से जुड़े सुमित सिंह की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीपापाडी के रहने वाले इस BJP समर्थक का नाम दुर्गेश पांडे है. उम्र 30 साल. 4 जून को चुनाव नतीजों की घोषणा वाले दिन शुरुआत में BJP पिछड़ती दिखी तो परेशान होकर दुर्गेश सावंत सरना के प्राचीन काली मां के मंदिर पहुंच गए. मन्नत मांगी कि BJP जीती तो काली मां को उंगली काटकर चढ़ा देगा.
शाम को फाइनल नतीजे आए तो BJP सबसे आगे पहुंच गई थी. रात में दुर्गेश मंदिर गए और अपनी बाएं हाथ की उंगली काटकर काली मां को चढ़ा दी. हालांकि कुछ देर बाद तक भी दुर्गेश के हाथ से खून बहना बंद नहीं हुआ. उसने कपड़ा बांधकर खून को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब भी खून का बहाव बंद नहीं हुआ. परिजनों को मदद के लिए बुलाना पड़ गया.

दुर्गेश को तुरंत सामरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया. शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. काफी देर होने की वजह से कटी हुई उंगली नहीं जुड़ पाई. हालांकि दुर्गेश की हालत अब स्थिर है. दुर्गेश ने बताया,
मैं कांग्रेस को जीतते हुए देखकर विचलित हो गया था. तभी मैंने गांव के मंदिर में जाकर मन्नत मांग ली. BJP की सरकार बन तो गई लेकिन अगर 400 पार हो जाता तो दोगुनी खुशी होती.
ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने चुनावी भविष्यवाणियों से की तौबा, गलत नतीजे बताने पर क्या बोले?
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से BJP ने 10 पर जीत दर्ज की है. पिछले लोकसभा चुनावों से एक ज्यादा. दूसरी तरफ कांग्रेस केवल एक ही सीट अपने नाम कर पाई. करीबी मुकाबले वाले चुनाव में NDA ने 543 लोकसभा सीटों में से 293 सीटें जीतीं. विपक्षी INDIA गुट ने भी 234 सीटें जीतकर जोरदार प्रदर्शन किया. नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं.
वीडियो: Loksabha Election: जेल से चुनाव लड़ने वाले ये उम्मीदवार जीत तो गए लेकिन शपथ कैसे लेंगे?











