The Lallantop

पुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा है

वैसे आज चेतेश्वर पुजारा का जन्मदिन भी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट के पहले दिन ही अंदाजा हो गया है कि ये मैच 3 दिन में ही खत्म हो जाए तो हैरानी नहीं होगी. पहले दिन 11 विकेट गिरे. 10 इंडिया के और एक अफ्रीका का. मगर चर्चा में चेतेश्वर पुजारा ही रहे. पहला रन लेने के लिए 54 गेंदें ली पुजारा ने. फिर क्या था, सोशल मीडिया और तमाम चर्चाओं में इस पर खूब मजे लिए जा रहे हैं. मगर असल में ये मजाक वाली बात है ही नहीं. चेतेश्वर पुजारा ने जो किया उसकी साउथ अफ्रीका की इन पिचों पर पिछले दो टेस्ट में भी जरूरत थी. पुजारा से राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के स्टाइल में क्रीज पर टिकने की उम्मीद रहती है. पिछले दो टेस्ट में पुजारा ये नहीं कर पाए थे. मगर यहां क्रीज पर समय बिताना ही एकलौता तरीका था. अपनी 50 रनों की पारी में इस बल्लेबाज ने 179 गेंदें खेलीं और 4.35 घंटे क्रीज पर बिताए. अपनी इस पारी पर पुजारा ने कहा- "ये मेरी लाइफ की सबसे मुश्किल पिचों में से एक है. हमारा यहां 187 का स्कोर, दूसरी जगहों के 300 के बराबर है."  पिच कितनी घातक है इसका अंदाजा पुजारा की खेली इन 53 गेंदों से लग जाता है. वीडियो में देखिए ये सारी गेंदें: अब पुजारा के इस 54 गेंदों वाले रिकॉर्ड की खूब चर्चा होने लगी तो और भी रिकॉर्ड सामने आए: # अभी टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री जो ड्रेसिंग रूम से पुजारा की इस पारी को देख रहे थे, खुद साल 1992-93 में इसी मैदान पर खेलते हुए बिना कोई रन लिए 68 गेंद खेल गए थे. फर्क इतना है कि शास्त्री उस वक्त 9 रन पर खेल रहे थे और 10वां रन लेने के लिए 68 गेंदें खेली थीं. # अपना खाता खोलने के लिए पुजारा से ज्यादा गेंदें लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के जिओफ एलॉट के नाम है. 1999 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 77 गेंदें खेलने के बाद भी ये बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाया था. फिर 2013 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 66 बॉल खेलने के बाद पहला रन लिया था. # वैसे एक इंडियन भी इस मामले में पुजारा से आगे है. 1994 में राजेश चौहान ने अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ अपना रन लेने में 57 गेंदें ली थीं.
Also Read:

मम्मी-पापा पहली बार जोहान्सबर्ग आए थे, कोहली का विकेट लेकर उन्हें खुश किया

Advertisement

रहाने आउट हुए, नो बॉल ने बचाया लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पाए

पुजारा हमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम ले जा रहे हैं, चलेंगे?

Advertisement

Advertisement
Advertisement