The Lallantop

इतनी बड़ी बंदूक लिए बैठा है, मंत्रीजी इसे बॉर्डर पर काहे नहीं भेज देते

बीजेपी, मंत्री, डांस, बेटा, गनमैन, फायर, बेखौफ, थानेदार, लापरवाही. समझ तो गए ही होगे!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
छत्तीसगढ़ में श्रम मंत्री हैं भैयालाल राजवाड़े. श्रम मंत्री का श्रम से वही संबंध रहता है, जो छत्तीसगढ़ से गढ़ हटा दो तो बचता है. तो मंत्री जी के बेटे ने अपने इलाके में एक अश्लील डांस पार्टी आयोजित की. 'अश्लील' को कोट-अनकोट में पढ़ें. रास गरबे के नाम पर डांस पार्टी बुलाई गई. बंबई शहर से लड़कियां आईं. और ठुमके-वुमके लगे. वैसे मंत्री बीजेपी के थे. इस फैक्टानुसार खबर पढ़ें. 'ठुमके', 'अश्लील' और 'बंबई की लड़कियां' जैसे की-वर्ड से खबर को स्कैन्डलाइज किया जाता है. आप इस पर ध्यान न दें.

03

Advertisement
असल बात ये कि मंत्री के पूत के सुरक्षा गार्ड ने सरकारी ऑटोमेटिक रायफल से हवाईफायर दाग दिए. स्टेज पर इलाके के थानेदार साहब भी डांस का लुफ्त उठाते रहे. 'वर्दी की गरिमा' टाइप्स लेक्चर हम नहीं देंगे. हमको उनके नाच देखने से दिक्कत नहीं है. दिक्कत इस बात से कि उन्होंने फायरिंग कर रहे आदमी की कोई खोज खबर नहीं ली. इसको थोड़ा सिंपल कीजिए. वो मंत्री के बेटे का गनमैन नहीं है. सामने कोई कार्यक्रम नहीं है. एक आम आदमी के हाथ में बंदूक है वो हवा में गोली दाग रहा है. पुलिसवाला न रोके, ये बेवकूफाना है.
02

बात छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना इलाके की है. जीके बढ़ा? इंडिया में कोरिया भी है और सीजी में पटना भी. विजयदशमी की रात थी. नवराते खत्म हुए. कार्यक्रम ने जैसे ही जोर पकड़ा मंत्री पूत ने भक्ति के अधीन होकर ठुमके लगा रही लड़की पर रुपयों की बौछार कर दी. श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े के इस चीकने पात का नाम विजय राजवाड़े है.
जो पैसे लुटा रहे, वो मंत्री जी के दादू हैं, जो मुस्कुरा रहे वो पुलिस वाले हैं.
जो पैसे लुटा रहे, वो मंत्री जी के दादू हैं, जो मुस्कुरा रहे वो पुलिस वाले हैं.

फिर उनके गनमैन ने फायर खोल दिया. ऑटोमेटिक रायफल से हुए फायर से लोग सुटपुटा गए. ऑटोमेटिक वाली से एक गोली नहीं चलती. अफरातफरी मच गई. हवाई फायर करने में उतारू गार्ड को रोकने की कोशिश किसी ने नहीं की. पुलिस मुआईं मारे बैठी थी. और जैसा रिवाज़ है. वीडियो वायरल हो गया.
कितनी गालियां आई हैं (8)

वीडियो देखने के बाद हाथ वाली पार्टी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. प्रदेश अध्यक्ष ने इसे मंत्री जी की तानाशाही करार दिया. बे हमको ये समझ नहीं आता ये तानाशाही कैसे हो सकती है? कोई और वर्ड यूज कल्लेते. अब पता लगा कि बड़ी लापरवाही से गोलियां चली थीं. वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके की पुलिस को भी सांप सूंघ गया है. उधर मंत्री जी दौरे पर निकल गए है. उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया है. यही हाल उनके बेटे का है. हो सकता है बिचारों का फोन डिस्चार्ज हो गया है. पावर बैंक भी बैठ गया होगा.
giphy
भैयालाल राजवाड़े अपने तेवर के लिए ख्यात हैं. आधे ख के पहले कु जोड़ लें. कभी बगैर जानकारी दिए फैक्ट्रियों में जोर-जबरदस्ती घुस गए थे. तो कभी उद्योगपतियों के साथ तू तू मैं मैं कर ली. ए जी एक बात कहें, उद्योगपतियों के अगेंस्ट कुछ करा करें बीजेपी वाले तो उसकी आलोचना न किया कीजिए.
Source- Reuters
Source- Reuters


'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संयोजक ने BJP के व्हाट्सएप ग्रुप पर डालीं वल्गर तस्वीरें

Advertisement
Advertisement