The Lallantop

लड़कियों की स्कर्ट के अंदर की फोटो लेने के लिए फोन के साथ ऐसा जुगाड़!

इतना घटिया काम! इतना दिमाग कहीं और लगाता, तो कुछ अच्छा कर गया होता.

Advertisement
post-main-image
चप्पल में छेद करके वहां सेलोटेप की मदद से कैमरा चिपकाया गया था. ताकि लो ऐंगल से कैमरा लड़कियों की स्कर्ट के अंदर की तस्वीरें ले सके.
कई लोग हमारी-आपकी सोच से कहीं ज्यादा लीचड़ होते हैं. केरल का ये शख्स इसकी मिसाल है. उसने अपनी चप्पल के अंदर कैमरा चिपकाया. ताकि वो लड़कियों की स्कर्ट के अंदर की तस्वीरें ले सके. चप्पल पैर में पहनी जाती है. उसके अंदर छुपा हुआ कैमरा इस ऐंगल से पास खड़ी किसी लड़की के स्कर्ट के अंदर झांक सकता है. और तस्वीरें खींच सकता है.
केरल में एक जिला है- त्रिशूर. वहीं जहां के शशि थरूर हैं. यहां एक स्कूल स्तर का कला समारोह हो रहा था. कई सारी स्कूली लड़कियां और महिलाएं शिरकत कर रही थीं. ये बाइजू नाम का शख्स भी वहां आया. हाथ में फोन लेकर तस्वीरें लो, तो सबको दिखता है. आप पकड़े जा सकते हैं. ये सोचकर बाइजू ने अपनी चप्पल के ऊपर एक छेद किया. फिर उसने चप्पल के अंदर एक फोन फिट किया और सेलोटेप से उसे चिपका दिया. फोन ऐसे फिट किया गया था कि उसका कैमरा छेद के पास हो. उसने फोन को स्टील के कवर में रखा था. ताकि अगर कोई उसकी चप्पल पर पैर रखे, तो फोन न टूटे. पूरी तैयारी के साथ प्रोग्राम में पहुंचा. उसे लगा कि किसी को उसपर शक नहीं होगा. मगर दिन ढलते-ढलते आखिरकार उसकी ये नीच हरकत सामने आ ही गई.
फोन को एक स्टील के कवर में डाला था. ताकि भीड़-भाड़ में अगर किसी का पैर चप्पल पर पड़ता भी है, तो फोन न टूटे. इस दो कौड़ी की हरकत के लिए इतनी प्लानिंग की.
फोन को एक स्टील के कवर में डाला था. ताकि भीड़-भाड़ में अगर किसी का पैर चप्पल पर पड़ता भी है, तो फोन न टूटे. इस दो कौड़ी की हरकत के लिए इतनी प्लानिंग की.

बाइजू लगातार लड़कियों और महिलाओं के पास जाकर उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था. उसे लगातार अपनी जगह बदलते देखकर ही लोगों को उसके ऊपर शक हुआ. शक तब बढ़ा, जब लोगों ने नोटिस किया कि वो बार-बार अपनी चप्पल की ओर देख रहा है. बाइजू का एक बैकअप प्लान भी था. उसने अपनी जेब में एक फोन रखा हुआ था. ताकि अगर चप्पल वाले फोन की बैटरी खत्म हो जाए, तो जेब में रखा फोन काम आए. 2015 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. दिल्ली के एक वकील ने अपने जूते में कैमरा फिट कर लिया, ताकि वो लड़कियों के स्कर्ट के अंदर की तस्वीरें खींच सके. जापान में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है.


ये भी पढ़ें: 
नन्हे बच्चों से यौन संबंध बनाने वाले ये घटिया लोग खुद को 'भगवान की संतान' कहते हैं

सचिन तेंदुलकर की बिटिया को कॉल करके हैरस करने वाला धर लिया गया है

वेश्या को पैसे और बड़े घोटाले का जिक्र, इजरायली पीएम के बेटे का ऑडियो वायरल

घर में टॉइलेट नहीं था, शौच के लिए बाहर गई और कुत्तों ने नोचकर मार डाला

पलवल का साइको किलर क्या अपनी बीवी को मारने अस्पताल गया था?



एक लड़का जो दावा करता है ऐश्वर्या राय उसकी मां हैं 

Advertisement
Advertisement