The Lallantop

चांद पर Chandrayaan-3: ISRO की कामयाबी पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत तमाम हस्तियां क्या बोलीं?

चंद्रयान-3 की लैंडिग के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ISRO को सफल मिशन के लिए बधाई दी.

Advertisement
post-main-image
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ISRO को सफल मिशन के लिए बधाई दी. (फोटो - ISRO/आजतक)

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराके भारत ने इतिहास बना दिया है. अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की इस अद्वितीय सफलता पर देशभर से रिएक्शन आ रहे हैं. कई मशहूर हस्तियों ने इस मौके पर देश और ISRO को बधाई दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक्टर शाहरुख खान ने लिखा, 

“चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं.  आज भारत और ISRO छा गया. सभी साइंटिस्ट और इंजीनियरों की पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है. चंद्रयान-3 सफल रहा चंद्रमा पर सोफ्ट लैंडिंग.”

Advertisement

 एक्टर अक्षय कुमार ने अपने X अकांउट पर लिखा, 

"एक अरब दिल आपको थैंक्यू कह रहे हैं ISRO. आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है. भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है. भारत चांद पर है, हम चांद पर हैं."

Advertisement

एक्टर अनिल कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 

“भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! पूरे देशवासियों को बधाई!”

बाहुबली और RRR जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने लिखा, 

"हां
हां
हां
भारत चांद पर है. ISRO"

एक्टर जूनियर एनटीआर ने लिखा,

“ISRO को चंद्रमा की सतह पर #Chandrayaan3 मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने पर हार्दिक बधाई. हमेशा की तरह, आप भारत का गौरव हैं.”

एक्टर रवीना टंडन ने लिखा, 

"लैंडेड, 
भारत चांद पर"

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने लिखा, 

"उतर गया विक्रम लैंडर, चंद्रयान 3 ने चांद पर लैंडिग कर इतिहास रच दिया. भारत ने स्पेस एक्सप्लोरेशन में अपनी वर्ल्ड लीडरशीप साबित की है. यह अद्भुत उपलब्धि है! ISRO के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई जय हिन्द !!"

एक्टर काजोल ने लिखा,

"बधाई हो ISRO. चंद्रयान 3 पर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए. मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं."

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा, 

"हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव का पल है. ISRO में हमारे असली हीरो को बधाई. चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग की है."

 पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस दौरान साउथ अफ्रीका से लैंडिंग को देख रहे थे. वो BRICS Summit के लिए वहां गए हुए हैं. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस दिन को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने ISRO और देश को संबोधित करते हुए कहा,

“जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं, राष्ट्र जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है. ये क्षण अभूतपूर्व है. ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. ये क्षण नए भारत के जयघोष का है. ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. ये क्षण जीत के चंद्रपट पर चलने का है. ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है. ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास, नई चेतना का है. ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है. अमृतकाल के प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है. हमने धरती पर संकल्प लिया, और उसे चांद पर साकार किया. हमारे वैज्ञानिक साथियों ने भी कहा, भारत अब चांद पर पहुंच गया है. आज हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं.”

PM मोदी ने कहा कि ये सिर्फ भारत की सफलता नहीं है. हम हमारे सौरमंडल की सीमाओं का सामर्थ्य परखेंगे और मानव के लिए ब्रह्मांड की अनेक संभावनाओं को साकार करने के लिए भी जरूर काम करेंगे.

वीडियो: चंद्रयान-3: लैंडिंग के बाद असली काम तो ये तीन चीजें करेंगी!

Advertisement