The Lallantop

ममता के खिलाफ BJP से चुनाव लड़ेंगे नेताजी के पोते

पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारी शुरू हो ली है भाई-बहन लोगों.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियां चालू हो गई हैं. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. ज्यादा गेस मत कीजिए, अपने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय HRD मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी. https://twitter.com/ANI_news/status/707539889835749376 उम्मीदवार बनते ही नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस ने स्टेटमेंट भी दे डाली. बोले- पश्चिम बंगाल में चेंज बीजेपी लाएगी. ये मेरी फाइट नहीं है, ये पश्चिम बंगाल में विकास की लड़ाई है. https://twitter.com/ANI_news/status/707543448467836928 भवानीपुर में होगा 'जय भवानी' ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से विधायकी चुनाव लड़ती हैं. 2011 में इसी सीट से चुनाव जीतने के बाद सीएम कुर्सी पे बैठ पाई थीं. यही वो सीट है, जिससे जीतकर पश्चिम बंगाल में 35 साल से कुर्सी पर चढ़ी लेफ्ट सरकार उतर ली थी.

Advertisement
Advertisement