The Lallantop

चड्डी गैंग ने स्कूल में लाखों की चोरी की, पोशाक ऐसी कि वीडियो आने के बाद भी कोई पहचान न पाए!

वीडियो फुटेज में दो चोर कच्छा पहने नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में दस्ताने और चेहरे पर मास्क भी है. साथ ही दोनों गले में थैला टांगे भी दिख रहे हैं. काफी देर तक सब चला लेकिन...

Advertisement
post-main-image
चोरी के सीसीटीवी फुटेज में स्कूल के काउंटर के पास चोरों को देखा जा सकता है.

कुख्यात ‘चड्डी-बनियान गैंग’ एक बार फिर खबरों में है. 'चड्डी गैंग' (Chaddi Gang Strikes) जैसे लगने वाले चोरों ने हैदराबाद के मियापुर इलाके के एक स्कूल को निशाना बनाया है. चोरों ने वर्ल्ड वन स्कूल, मियापुर से करीब 7.8 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है. चोरी की घटना को सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में भी देखा जा सकता है. (Robbery at World One School in Miyapur, Hyderabad)

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद के मियापुर के वर्ल्ड वन स्कूल में 7,85,000 रुपए की चोरी को अंजाम दिया गया है. घटना के सीसीटीवी फुटेज में चोरों को स्कूल के काउंटर से छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है.

फुटेज में दो चोर कच्छा पहने नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में दस्ताने और चेहरे पर मास्क भी है. साथ ही दोनों गले में थैला टांगे भी दिख रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और वो सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है. घटना के सीसीटीवी फुटेज को आप नीचे लगे ट्वीट में देख सकते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लग गया NDPS एक्ट

और भी चोरियों को अंजाम दे चुका गैंग

नवंबर, 2023 में भी ऐसे ही गैंग का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें चोर ऐसे ही कच्छे में नजर आ रहे थे. TOI की खबर के मुताबिक इन चोरों ने तिरुपति, आंध्र प्रदेश के एक कार शोरूम में लूट को अंजाम दिया था. 

Advertisement

इससे पहले अगस्त, 2023 में राजस्थान के प्रतापगढ़ में ऐसे ही गैंग के हरकत में आने की खबरें आई थीं. NDTV की खबर के मुताबिक तब ऐसे ही चड्डी वाले चोरों ने 1 महीने में 5 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था. 

हालांकि, ये सभी चोर एक ही गैंग के सदस्य हैं, ऐसा अभी साफ नहीं है. लेकिन इनके चोरी करने के इस तरीके की वजह से ऐसे चोरों को ‘चड्डी-बनियान गैंग’ कहा जाता है.

Advertisement