The Lallantop

चोरों की बाइक के पीछे छपे थे चाचा चौधरी, पुलिस ने लपका

ये लुटेरा सावधान इंडिया में काम कर चुका है. अऊ कल्लेयो फाइट्स बैक.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सिर पर लाल पगड़ी. बड़ी-बड़ी मूंछे. वेस्टकोट पहने, जिसमें दोनों तरफ जेबें. हाथ में एक छड़ी. दिमाग से बहुत तेज. कुछ याद आया ? हम बात कर रहे हैं चाचा चौधरी की. चाचा चौधरी को कौन नहीं जानता, वही जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है. चाचा चौधरी 1971 में आई कॉमिक्स का एक किरदार. जिसको कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा ने बनाया. जो मुजरिमों का पकड़वाता है.  प्राण की जाने फूंके कॉमिक कैरेक्टर चाचा चौधरी  ने हकीकत में भी पांच मुजरिमों को पकड़वा दिया है.
चौंकिए मत. पकड़े गए मुजरिमों में से एक की बाइक पर चाचा चौधरी का कार्टून बना था, जिसकी वजह से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो पाई. इस केस में जहां कॉमिक्स का किरदार है, वहीं टीवी एक्टर भी हैं, सावधान इंडिया में काम कर चुके हैं. कॉमिक कैरेक्टर का ऐसे यूज होता रहा तो कल को नागराज का कार्टून पीछे छपा हो, तो हो सकता है कि आकर सांप डस ले. 
द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन में लुटेरे आते हैं और एक बिजनेसमेन से सोने की चेन लूटकर फरार हो जाते हैं. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो सुराग मिलते हैं. एक चाचा चौधरी का स्टिकर, जो लुटेरों की बाइक पर पिछली नंबर प्लेट पर लगा था. दूसरा सुराग था सफ़ेद रंग का हेलमेट, जिसमे तीन रंग की धारियां थीं. 2 पुलिसवाले ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात. एक बाइक आती है. उसे पीछे चाचा चौधरी का स्टिकर लगा देखते हैं. पहचान लेते हैं कि अबे ये तो वो है चिरकुट. पुलिसवालों का दिमाग भी कंप्यूटर से तेज काम करता है. पुलिस फौरन एक्टिव होकर अपराधियों को लपक लेती है.

सावधान इंडिया वाला पिंटू शर्मा

पिंटू शर्मा को जानते होंगे. अरे बाय नेम नहीं पर फेस देखोगे तो पहचान जाओगे. लाइफ ओके और स्टार उत्सव पर आने वाला क्राइम शो सावधान इंडिया देखते ही होगे. इसी का एक्टर है. 12वीं पास. बंदा इतना टैलेंटेड है कि पूछो न. एक तरफ तो भाई साब क्राइम शो में एक्टिंग कर लोगों को सावधान करता है. और दूसरी तरफ लोगों पर हाथ साफ करता है. कहने का मतलब चेन स्नैचिंग और रॉबरी का धंधा है इसका. बोले तो घर का बिजनेस. वो भी बहुत बड़े लेवल पर. पूरा गैंग बना रखा है. ये बाइक से लोगों के गोल्ड ऑरनामेंट नोचता है. और इसके चेला चपाटी स्कूटी से ऑम्बुड्समैन का काम करते हैं. मतलब नजर रखते हैं कि जिसको पिंटू ने लूटा वो कहीं पिंटू को पहचान न ले. अबतक कुल 65 लोगों को चुना लगा चुका है. पर कितना लगाता. धर लिया पुलिस ने. छीना-झपटी और रॉबरी का केस ठोककर अंदर कर दिया है. इसके अलावा पुलिस ने गैंग के चार और लोगों को जप्त किया है. तीन तो इसके चमन टाइप साथी थे. और एक था सोनार. वो इनके लाए हुए जूलरी पर अपनी कलाकारी करता था.
बाइक पिंटू शर्मा (उम्र 30 साल) चला रहा था. उसने एक बार एक टीवी सीरियल में भी काम किया है. पुलिस के मुताबिक पिंटू पहले ही कई मामलों में शामिल रह चुका है. गिरफ्त में आए दूसरे आरोपी सोनू पर 28 क्रिमिनल केस चल रहे हैं. पुलिस ने इन दोनों के अलावा तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है, जो लूटपाट में मदद करते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement