The Lallantop

शादी में चली गोली, दूल्हे के पिता की मौके पर मौत

हर्ष फायरिंग में गन लोड करते हुए गोली लगी.

Advertisement
post-main-image
हर्ष फायरिंग में आए दिन किसी न किसी की जान जाने की खबर आती है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शादी के जश्न में की जा रही हर्ष फायरिंग में गोली दूल्हे के पिता को लग गई. हुआ ये कि उज्जैन के जंदला गांव में मंसूर पटेल के बेटे शेखर की शादी थी. बाराती जश्न में मगन थे. इतने में एक बाराती खुशी-खुशी में फ़ायर करने के लिए बंदूक लोड करने लगा. लोड करते हुए गोली चल गई. जो जाकर दूल्हे के पिता को लग गई. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. आप देखिए कि दूल्हे के पिता ही खुशी से हाथ उठा कर फायरिंग करने के लिये इशारा कर रहे हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/714376363461849088 हर्ष फायरिंग की वजह से खुशी के मातम में बदलने का ये कोई नया मामला नही है. अभी कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में हर्ष फायरिंग की थी जिसमें एक 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस पर राजनीति भी खूब गरमाई थी और मीडिया भी खूब भड़की थी.
ऊपर वाला वीडियो देखा तो जी धक्क से हो गया. सोचो तो, बंदूकों का शादी ब्याह में क्या काम? आखिर इस तरह हवाई फ़ायर कर लोगों को मिलता क्या है? क्या आप बंदूक से अपने कुलीन होने का परिचय देते हैं? या फिर अमीर होने का? या फिर अपनी मान-मर्यादा की नुमाइश करते हैं? या फिर सिर्फ अपनी मर्दानगी दिखाना चाहते हैं?

Advertisement
Advertisement