The Lallantop

CCTV: कबड्डी प्लेयर के सिर, सीने में बदमाशों ने दागी गोलियां

हरियाणा: रोहतक के कबड्डी प्लेयर की तीन गोलियां लगने से मौत. पुलिस जांच में जुटी. देखें वीडियो...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'हुतू तूतू' करते हुए वो कबड्डी खेलता था. एथलीट था सुखविंदर. हरियाणा के रोहतक में रहता था. मंगलवार को फोन पर बात करते हुए जा रहा था. तभी दो लोग स्कूटी में सवार होकर आए. और सीने और सिर में गोली दागनी शुरू कर दी. तीन गोली लगने से सुखविंदर की मौत हो गई. लेकिन ये पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया. https://www.youtube.com/watch?v=dlcoASYz3ts सुखविंदर को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. और आरोपियों की तलाश कर रही है. तीन महीने पहले एक और कबड्डी प्लेयर दीपक कुमार की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी गई थी. सुखविंदर को तीन गोलियां लगी थीं. पुलिस ने सुखविंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना हरियाणा के रोहतक के रिठाल गांव में हुई. सुखविंदर यहां अपनी फैमिली के सात रहते थे. इलाके में सुखविंदर का अच्छा खासा नाम था. हत्या के पीछे वजह का अब तक नहीं पता चल पाया है.

Advertisement
Advertisement