The Lallantop

ATM की कतारें घटेंगी, पेट्रोल पंप पर मिलेगा कैश

कैसे मिलेगा, पढ़ लो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ATM और बैंकों के सामने कतारें घटने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसे में सरकार की तरफ से थोड़ी राहत आई है. अब आप पेट्रोल पंप से भी कैश ले सकेंगे. जो मशीन आप दुकानों में देखते हैं, जिनसे कार्ड स्वाइप कर आप भुगतान करते हैं, वैसी ही मशीनों में कार्ड स्वाइप कर आप पैसे ले सकते हैं.  ये सेवा फिलहाल ढाई हजार पेट्रोल पंप्स में उपलब्ध रहेगी. ये पेट्रोल पंप कौन से होंगे, इसका पता फिलहाल नहीं लग पाया है. ये जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीट कर जारी की. cash atm

Advertisement
Advertisement