उत्तर बिहार के कटिहार जिले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सिद्धू पर यह केस दर्ज हुआ है. सिद्धू, कटिहार से कांग्रेस के उम्मीदवार तारिक अनवर को सपोर्ट करने कटिहार पहुंचे थे. यहां पर रैली में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया था कि बवाल हो गया. सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय से अपील कि थी की वह एकजुट होकर कांग्रेस को वोट दें. कटिहार की चुनावी रैली में सिद्धू ने कहा था-
यहां 64 फीसदी आपकी आबादी है. अल्पसंख्यक मेजोरिटी में है यहां पर. यदि आप इकट्ठे हुए और एकजुट होकर वोट डाला तो सब उलट जाएंगे, मोदी सुलट जाएगा. इस बार के चुनाव में ऐसा छक्का मारो कि मोदी बाउंड्री के पार चला जाए.
इसी बात को लेकर अब उन पर केस दर्ज कर लिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई का ट्वीट देखिए.
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने पीटीआई से बात करते हुए बताया है कि पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव लॉ की धारा 123 (3) और IPC की सेक्शन केतहत सिद्धू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. 16 अप्रैल को कटिहार के बारसोई थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. कटिहार में 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है. मुस्लिम और यादव बहुल इस सीट पर महागठबंधन की ओर से तारिक अनवर और एनडीए के कैंडिडेट दुलालचंद्र गोस्वामी हैं.
चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के चलते योगी आदित्यनाथ और मायावती के खिलाफ कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को भी चुनाव प्रचार से रोक दिया है.
वीडियो- अब कोई मॉल कैरीबैग के पैसे मांगे तो ये वीडियो दिखा देना