कैलिफोर्निया में 14 जनवरी की सुबह एक कार तेज़ रफ्तार से भाग रही थी. तभी डिवाइडर से टकरा गई. कार बहुत तेज़ थी तो हवा में उठ गई और एक ऑफिस की पहली मंज़िल में जा घुसी. गनीमत थी कि उस वक्त ऑफिस में कोई नहीं था. टक्कर के बाद पहली मंज़िल पर आग लग गई थी, लेकिन वो जल्द बुझा ली गई.
इतने ज़बरदस्त एक्सीडेंट के बावजूद बच कार वाले भी गए. एक शख्स अपने-आप निकल आया और दूसरे को फायर डिपार्टमेंट वालों ने रेस्क्यू किया. ज़्यादा चोट किसी को नहीं लगी. बाद में बड़ा तामझाम कर के कार को निकाला गया. इस हादसे में सब ठीक से निपटा, किसी की जान नहीं गई, तो हमको पिच्चर याद आ गई हैनकॉक. उसमें हैनकॉक एक कार बिल्डिंग के टावर पर फंसा देता है. अब थोड़ा कम ताज्जुब होगा वो सीन देखकर. ये भी पढ़ेंः












