दूसरी तरफ़ हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट को कांग्रेस ने बीजेपी से छीन लिया. लेकिन लड़ाई काँटे की रही. कांग्रेस से जीत दर्ज की प्रतिभा सिंह ने और हराया भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशल चंद ठाकुर को.
शिवसेना ने केंद्र शासित राज्य दादरा नगर हवेली की सीट पर खेल कर दिया है. महाराष्ट्र के बाहर पहली बार कोई शिवसेना का सांसद बना है. दादरा नगर हवेली सीट से कलावती डेलकर ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों के पीछे छोड़ दिया. अबतक इस सीट से उनके पति मोहन डेलकर 7 बार से सांसद थे. मोहन की इसी साल फरवरी में संदिग्ध हालत में मौत हुई थी. बंगाल में क्या हुआ पश्चिम बंगाल में उपचुनावों में भी तृणमूल कांग्रेस ने कई सीटों पर अपना क़ब्ज़ा जमाया. चार सीटों पर उपचुनाव हुए थे. गोसाबा, शांतिपुर, दिनहाटा और खरदाह में TMC ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ममता की पार्टी को 75 फीसदी से ज्यादा वोट मिले.
बिहार चलें तो यहाँ के कुशेश्वरास्थन और तारापुर सीट पर उपचुनाव में नीतीश की पार्टी को लालू ने तगड़ी टक्कर दी. लेकिन जीत दर्ज की जदयू के राजीव कुमार सिंह ने. राजस्थान में दो सीटों पर चुनाव हुए. धारियावाड़ में कांग्रेस ने जीत दर्ज की. जबकि वल्लभनगर में कांग्रेस ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से RLD प्रत्याशी को हरा दिया. महाराष्ट्र की देगलूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जितेश राव साहेब ने भाजपा को लगभग 40 हजार वोटों से हराया. हरियाणा में INLD के अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद सीट से जीत दर्ज कर ली. INLD अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला हरियाणा में अपनी पार्टी की तरफ से विपक्ष के नेता भी है. मेघायल की तीन सीटों पर उपचुनाव थे. इन तीन में से दो सीट नेशनल पीपुल्स पार्टी जबकि एक सीट यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के खाते में गयी.
कर्नाटक में बीजेपी के लिए उपचुनाव अच्छी खबर लेकर नहीं आया. कर्नाटक में दो सीटों पर चुनाव था. एक सीट पर बीजेपी तो वहीं एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. लेकिन अहम बात ये है कि कांग्रेस ने सीएम बसवराज के गृह जिले हंगल में जीत दर्ज की है. सीएम बनने के बाद बसवराज के लिए ये पहली परीक्षा थी. जिसके परिणाम अच्छे नहीं दिख रहे हैं.

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई. (फाइल फोटो)
आंध्र प्रदेश की बाडवेल सीट पर उपचुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को जीत मिली है. इस सीट से दासरी सुधा ने बीजेपी के पनतला सुरेश को बड़े अंतर से हरा दिया. वहीं तेलंगाना की हुजूराबाद सीट से बीजेपी के ईटला राजेंदर ने टीआरएस के गेल्लू श्रीनिवास यादव को हरा दिया. इस जीत के साथ ही तेलंगाना में बीजेपी की 3 सीटें हो गयी हैं. मिजोरम में एक सीट पर हुए उपचुनाव में मीजो नेशनल फ्रंट ने जीत दर्ज की है. और नागालैंड की एक सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को जीत मिली है.











