The Lallantop

समंदर के अंदर 21 किलोमीटर तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

जापानी हमें 79 हजार करोड़ रुपये का लोन देंगे. 2023-24 तक सांय से दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सांय से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन जमीन के ऊपर जो चलेगी, सो चलेगी ही. लेकिन खबर ये है कि बुलेट ट्रेन समंदर के अंदर भी दौड़ेगी. पूरे 21 किलोमीटर. मुंबई के थाणे क्रीक के नीचे 21 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी. इस टनल में 21 किलोमीटर तक ट्रेन दौड़ेगी. अभी हाल में प्रोजेक्ट से जुड़े बाबू लोगों की बैठक हुई थी. टेक्निकल ग्रुप की बैठक में लोकेशन सर्वे करने का फैसला लिया गया है. रास्ते में पड़ने वाली जमीन और मिट्टी के सैंपल की जांच आने वाले कुछ महीनों में की जाएगी. प्रोजेक्ट से जुड़ी इस बैठक में जापानी कंपनी के लोग भी शामिल हुए थे. बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि बुलेट ट्रेन का काम 2018 में शुरू कर दिया जाए. और 2023-24 तक बुलेट ट्रेन को कमीशन कर दिया जाए. बता दें कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए बीते 12 दिसंबर को भारत-जापान के बीच करार हुआ था. मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी के लिए बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेलवे प्रोजेक्ट की कुल लागत 97 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये की रहेगी. लोन का एक बड़ा हिस्सा 79 हजार करोड़ रुपये जापान इंडिया को सॉफ्ट लोन देगा. इस लोन को 50 साल में चुकाना होगा. ब्याज की दर 0.1 फीसदी रहेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement