The Lallantop

साढ़ू को साढ़ू से इश्क हुआ, परेशान बहनें पहुंचीं कोर्ट

खबर गुजरात से है. दोनों ने एक दूजे संग जिंदगी गुजारने के लिए छोड़ दीं अपनी बीवियां.

Advertisement
post-main-image
symbolic image.
इश्क हुआ. कैसे हुआ. अच्छा हुआ जैसे हुआ. न मैं जानूं न तू जाने, क्यों हो गए हम दीवाने... विभा शर्मा और उदित नारायण ने भले ही ये गाना 'इश्क' फिल्म में आमिर खान और जूही चावला के लिए गाया हो, लेकिन सटीक तो इन दो आदमियों पर बैठता है. जो रियल लाइफ में बने तो थे साढ़ू. मगर एक दूसरे के इश्क के समुन्दर में कब गोते लगाने लगे, उन्हें भी पता नहीं चला. और एक दिन फैसला कर लिया अपनी बीवियों को छोड़कर एक दूसरे के साथ रहने का. खास बात तो ये है दोनों साढ़ू भाइयों की बीवियां आपस में सगी बहनें हैं. दोनों बहनें परेशान हैं. अपनी मदद के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
आदमी से आदमी का प्यार वाला मामला सामने आया है गुजरात के अहमदाबाद में. दोनों आदमियों की शादी दो सगी बहनों से हुई. दोनों अलग अलग जगह से थे. रिश्तेदारी हुई. और फिर इश्क.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2010 में बड़ी बहन की शादी एक कारोबारी से हुई थी. बाद में उनके एक बच्चा भी हुआ. सब कुछ ठीक चल रहा था. 2013 में छोटी बहन की शादी हुई. शुरुआत में दोनों बहनों को लगता था कि दोनों आदमी आपस में साढ़ू हैं, तो मिलेंगे भी. लेकिन उन दोनों आदमियों की मुलाकातें बेहद पर्सनल होती गईं. दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था, मगर बहनें बेखबर थीं. और फिर एक दिन दोनों आदमियों ने एक साथ होमोसेक्शुअल रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लिया. और बीवियों को छोड़ दिया. दोनों बहनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत की, लेकिन कोई केस न बनने पर पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए. बड़ी बहन के शौहर ने तो उसे तीन तलाक के जरिए लीगल नोटिस भी भेज दिया है. जब दोनों बहनों को कोई उम्मीद नजर नहीं आई, तब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. दोनों ने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट 2005 के तहत वीमेन प्रोटेक्शन का केस दर्ज कराया है. दोनों बहनों का कहना है कि उनके पतियों के होमोसेक्शुअल रिलेशन है. इसलिए उन्हें नजरअंदाज किया गया और हैरेस भी. उन्होंने कोर्ट से रिक्वेस्ट की है कि हमारे पति हमें जिंदगी गुजारने और रहने के लिए खर्चा दें. कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख मुक़र्रर की है.

ये भी पढ़ें

लड़का अपना कल्चर लड़की की वैल्यूज में डालता है, बस वही सेक्स होता है.

LGBTQ 1: अब दोस्त को 'गांडू' नहीं कहता

पता है, होमोसेक्शुअलिटी पर मीर ने लिखे थे शेर

   

Advertisement
Advertisement