
हेडेन क्रॉस
हेडेन क्रॉस का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था. पर लंबे हार्मोन ट्रीटमेंट के बाद वो लड़का बन गया. और पिछले तीन सालों से एक आदमी के तरह ही रह रहा है. हेडेन सुपर मार्केट वर्कर के रूप में काम करता था. पर प्रेगनेंसी की वजह से फिलहाल घर पर ही रहता है. हेडेन को फेसबुक के थ्रू एक स्पर्म डोनर मिला. जिससे हेडेन सफलता पूर्वक प्रेग्नेंट हो गया. इस समय हेडेन के प्रेगनेंसी का सोलहवां सप्ताह चल रहा है. कुछ ही महीने बाद वो एक बच्चे को जन्म देगा.

हेडेन क्रॉस की लड़की के रूप वाली तस्वीर
हेडेन ने मीडिया को बताया कि "मैं थोड़ा सा चिंतित हूं कि मैं कैसा दिखूंगा और लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे. बहुत से छोटी सोच के लोग हैं. जो मेरा मजाक बनाएंगे. क्योंकि मैं ट्रांस होकर भी प्रेग्नेंट हूं. पर मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जो कर रहा हूं, इससे इंस्पायर होकर दूसरे लोग भी अपनी खुशी के लिए ऐसा करेंगे. मैं सिंगल रहना ही पसंद करूंगा. खासकर तब जब मेरा बच्चा छोटा होगा. ताकि मैं ठीक से उसकी परवरिश कर सकूं." साथ ही हेडेन ने कहा कि वो खुद को एक लड़का ही मानता है और वो एक अच्छा डैड बनकर दिखाएगा.

प्रेग्नेंट हेडेन क्रॉस











