ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles III) कैंसर बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं. बकिंघम पैलेस की तरफ से 5 फरवरी को इस बात की जानकारी दी गई. बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि किंग चार्ल्स अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं. हालांकि, वो हेड ऑफ स्टेट के तौर पर काम करते रहेंगे
75 साल के किंग चार्ल्स जनवरी में लगभग तीन दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे. इस दौरान उनके प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था. और उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के भी लक्षण दिखाई दिए थे. अब जांच के बाद पता चला कि वो कैंसर से ग्रस्त हो गए हैं. हालांकि, वो प्रोस्टेट कैंसर नहीं हैं. किंग चार्ल्स III को किस स्टेज का कैंसर है, बयान में इसका खुलासा नहीं किया गया है.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को हुआ कैंसर, और क्या पता चला?
King Charles III कैंसर बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं. बकिंघम पैलेस की तरफ से 5 फरवरी को इस बात की जानकारी दी गई है. उन्हें किस स्टेज का कैंसर है, ये पता नहीं चल पाया है.

पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चार्ल्स अपने इलाज को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं. बयान में कहा गया,
''किंग चार्ल्स ने 5 फरवरी को ही रेगुलर ट्रीटमेंट शुरू करवाया है. उनकी पब्लिक मीटिंग्स को पोस्टपोन किया गया है, लेकिन वो हेड ऑफ स्टेट के तौर पर अपना रोल निभाते रहेंगे. वे अपनी सभी प्राइवेट मीटिंग्स को जारी रखेंगे. किंग चार्ल्स ने अपनी बीमारी के बारे में सबको बताने का फैसला किया. उन्होंने खुद अपने दोनों बेटों- प्रिंस आफ वेल्स विलियम और ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और अपने तीनों भाई-बहनों को अपने डायग्नोसिस के बारे में बताया है. उम्मीद है कि लोग भी इस बात को समझेंगे. बहुत सारे लोग जानते होंगे कि गंभीर बीमारी से जूझने के बाद किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.''
इधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
"किंग चार्ल्स के जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं. इसमें मुझे कोई शक नहीं है कि वो कुछ ही समय में पूरी ताकत से वापसी करेंगे. पूरा देश उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है."
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम लगातार अपने पिता के संपर्क में हैं. जबकि ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी भी पिता से मिलने आने वाले हैं. वो फिलहाल अमेरिका में रहते हैं.
वीडियो: दुनियादारी: भारत में Pakistan का एजेंट कैसे पकड़ाया?









