The Lallantop

दुल्हन ने सीढ़ी से गिरकर हाथ तुड़वाए, दूल्हे ने अस्पताल में जाकर शादी की

दूल्हे की हो रही तारीफ

Advertisement
post-main-image
Kota Marriage Viral

शादियों का सीजन चल रहा है. देशभर में हर रोजाना हजारों शादियां हो रही हैं. इनमें से कुछ एक शादियां किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बन जाती हैं. शादियों से कई तरह के हटके वीडियोज सोशल मीडिया (Social Media Viral Videos) पर काफी देखे जाते हैं. ऐसी ही एक शादी राजस्थान में हुई जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है. ये शादी एक अस्पताल में हुई है. यहां के कोटा शहर में एक लड़का बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया. जिसने देखा, वो हैरान रह गया. इसकी वजह भी लोगों का दिल छू रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिस दिन दूल्हा-दुलहन की शादी होनी थी. उससे ठीक दो-तीन दिन पहले दुल्हन सीढ़ियों से गिर गई. उसे गंभीर चोटें आईं और दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए. इसके बाद उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. इसके बाद दोनों की शादी का तय कार्यक्रम अस्पताल में ही किया गया. आजतक से जुड़े संजय वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके भावुपरा निवासी पंकज की शादी रावतभाटा निवासी मधु के साथ फिक्स हुई थी. सब ट्रैक पर था कि अचानक से ये घटना हो गई. दोनों के पैरेंट्स ने आपसी रजामंदी से अस्पताल में ही सभी रस्में निभाना तय किया. देखें शादी का वीडियो....

Advertisement

इसके लिए एक कॉटाज बुक किया गया और फिर उसकी सजावट की गई. बाद में दुल्हन वीलचेयर पर बैठकर आई और दुल्हन को वरमाला पहनाई. राकेश ने मधु को मंगलसूत्र पहनाया. अस्पताल में हुई मधु और राकेश की शादी चर्चा का विषय बन गई है. इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि दूल्हे ने जिंदगीभर साथ देने का वचन तो शादी से पहले ही निभा दिया. किसी ने कहा कि ऐसा करके दूल्हे ने बहुत अच्छा काम किया है.' दूल्हा-दुल्हन की ये शादी लोगों के तो दिलों में उतर गई है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रेपो रेट से बढ़ेगी लोन की EMI, महंगाई से त्रस्त लोग अडानी और सरकार पर भड़के

Advertisement
Advertisement