The Lallantop

इतिहास की सबसे बड़ी, दो खरब रुपए की चोरी होते-होते रह गई

500 मीटर की गुफा तक खोद डाली थी पर फिर पुलिस के हत्थे चढ़े.

Advertisement
post-main-image
बैंक में चोरी के लिए 500 मीटर टनल तक खोद डाली थी.
विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी होते-होते रह गई है. पक्का बता रहे हैं अगर ये चोरी हो जाती तो इसपे फिल्म ज़रूर बनती. मामला ब्राजील का है. यहां के शहर साओ पाउलो में पुलिस ने 16 लोगों के एक गैंग को गिरफ्तार किया है. इनका प्लान बैंक ऑफ ब्राजील की ब्रांच में लूटपाट का था. निशाने पर बहुत बड़ी रकम 317 मिलियन डॉलर यानी करीब दो खरब रुपये थी. ये लोग पिछले चार महीने से इस चोरी की तैयारी में जुटे थे. छोटी-मोटी नहीं, करीब 500 मीटर लंबी सुरंग भी खोद डाली थी. बस अब चोरी को अंजाम देना बाकी था. मगर इससे पहले ही पुलिस ने इनको दबोच लिया. दो महीने से पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी थी.
पुलिस तीन महीने से कर रही थी तहकीकात.
पुलिस तीन महीने से कर रही थी तहकीकात.

तैयारी में आठ करोड़ रुपये उड़ा चुके थे चोर
ब्राजील पुलिस के मुताबिक चोर करीब चार महीने से इस चोरी की तैयारी कर रहे थे. इस गैंग ने इस पर करीब 8.30 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट भी कर दिया था. सोचा था कि दो खरब हाथ आएंगे. मगर पुलिस ने भांडा फोड़ दिया. पुलिस की मानें तो अगर ये चोरी हो जाती तो ये अब तक के इतिहास में विश्व की सबसे बड़ी चोरी होती.
किराए के घर के नीचे बनाई थी सुरंग
पुलिस के मुताबिक, चोरों ने बैंक के पास ही एक घर किराए पर लिया था. यहां चोरों ने ढेर सारा खाने-पीने का सामान और खोदाई के लिए जरूरी मशीनरी पहले से ही लाकर रख ली थी. ताकि किसी को शक न हो. बताया जाता है कि ये गैंग काफी पहले से सक्रिय है. आमतौर पर ये चोरी की प्लानिंग में कोई लूप होल नहीं छोड़ता है. मगर इस बार प्लानिंग फेल हो गई है. इससे पहले 2005 में सेंट्रल बैंक ऑफ फोर्टलेजा और 2011 में पौलिस्ता के एक बैंक में भी इस गैंग ने चोरी को अंजाम दिया था.
चोरों ने बाकायदा पिलर और लाइटों से लैस मजबूत टनल बना दी थी.
चोरों ने बाकायदा पिलर और लाइटों से लैस मजबूत टनल बना दी थी.

अब तक की सबसे बड़ी तीन चोरियां
1.बगदाद में 2007 में 212 मिलियन पाउंड यानी करीब 1.83 खरब रुपये की चोरी हुई थी. डर एस सलाम बैंक में हुई ये चोरी कैसे हुई, ये रहस्य अब भी बना हुआ है. मगर इराकी इंटीरियर मिनिस्ट्री की मानें तो इसे दो गार्ड्स ने अंजाम दिया था. इसे अब तक की सबसे बड़ी चोरी माना जाता है.
2. दूसरी सबसे बड़ी चोरी लंदन में 1987 में हुई थी. इसमें 73.2 मिलियन पाउंड यानी करीब 63 अरब रुपये की चोरी हुई थी. इसे अंजाम दिया था एक इटैलियन प्लेब्वॉय वलेरियो विसी ने. इससे पहले भी वलेरियो 50 बैंक लूटों को अंजाम दे चुका था.
पुलिस ने गैंग के 16 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है.
पुलिस ने गैंग के 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

3. तीसरी सबसे बड़ी चोरी भी ब्रिटेन में हुई थी. 2006 में केंट शहर के एक बैंक में एक गैंग ने बैंक मैनेजर की पूरी फैमिली किडनैप कर ली थी. फिर बैंक में सभी 14 कर्मचारियों को बंधक बनाकर 62.6 मिलियन पाउंड यानी 52 अरब रुपये पार कर दिए थे. इससे पहले कभी इतना कैश नहीं लूटा गया था. बाद में हालांकि सभी बदमाशों को पकड़ लिया गया था. बस एक चोर वेस्ट इंडीज भाग निकलने में कामयाब हो गया था.


वीडियो देखें- 


और पढ़ेंः
इन 5 चीजों के लिए देश मनमोहन सिंह को थैंक्यू बोलेगा

जानिए, आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी

बैंक के छुपे हुए चार्ज, जो वो काटते हैं और हमें पता भी नहीं चलता

रघुराम राजन: कोई भी अर्थशास्त्री यही कहेगा कि पहले नए नोट छाप लो, फिर नोटबंदी करना

जीडीपी घट गई, इसका कुल तियां-पांचा यहां जान लो

Advertisement
Advertisement