जब प्यार किया तो डरना क्या? लखनऊ(Lucknow) के इस युगल ने शायद इसी गाने से मोटीवेशन ली थी. तभी वो 2010 में आई प्रिंस मूवी का गाना ‘तेरे लिए’ का सीन रीक्रियेट कर रहे थे. दरअसल लखनऊ में एक यंग कपल चलती स्कूटी में रोमांस कर रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. मामला खुलने के बाद पुलिस एक्शन में आई. केस दर्ज किया. स्कूटी को जमा करा लिया.
लड़के-लड़की का स्कूटी पर रोमांस करते हुए Video आया, पुलिस ने स्कूटी धकेलकर रखवा लिया
पुलिस ने कहा - "आपत्तिजनक है वीडियो"
.webp?width=360)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके का एक वायरल वीडियो है. इस वीडियो मे लड़का-लड़की चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता हुआ नजर आ रहा है. लड़की आगे की तरफ से लड़के पर लिपटी हुई है. यूं समझ लें कि लड़की ने चलती स्कूटी पर आगे की ओर से लड़के को गले लगाया हुआ है. और चलती स्कूटी पर लड़की लड़के को किस कर रही है. और चलती स्कूटी पर रोमांस ये थोड़ा ट्रैफिक नियमों के खिलाफ हो गया. हालांकि ये वीडियो कब का है? इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.
पुलिस ने क्या कहा?आज तक से जुडे़ आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया था कि इनकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई थी. इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ अश्लीलता को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी. थाना हजरतंगज की ओर से कहा गया,
“थाना हजरतगंज क्षेत्र में एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक युवक और युवती दोनों स्कूटी पर आपत्तिजनक तरीके से बैठ कर जा रहे थे. उक्त वीडियों के आधार पर थाना हजरतगंज पर थाना 294, 279, भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है. उक्त वाहन चालक की पहचान करते हुए स्कूटी को सीज किया गया है तथा चालक विक्की s/o विशंभर निवासी थाना क्षेत्र चिनहट उम्र 23 वर्ष के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.”
इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ. स्कूटी चलाने वाला लड़का पुलिस थाना परिसर के अंदर दो पुलिस वालों के सामने अपनी स्कूटी धकेलकर निकालते हुए नजर आ रहा है.
वीडियो: तारीख: रेलवे में जब छिड़ी इंच और मीटर की लड़ाई!















