The Lallantop

अफगानिस्तान: काबुल के शिया इलाकों में दो दिन में दो धमाके, 16 की मौत

ISIS ने ली धमाकों की जिम्मेदारी.

Advertisement
post-main-image
धमाके के बाद घटनास्थल की फोटो. (साभार: रॉयटर्स)

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) 6 अगस्त को एक बार फिर से धमाका हुए. काबुल के पश्चिमी इलाके में स्थित एक बाजार में हुए इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई और 22 के घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका उस इलाके में हुआ जहां शिया समुदाय के लोग रहते हैं. धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक सभी घायलों का इलाज जारी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इससे पहले 5 अगस्त को भी काबुल में एक मस्जिद के पास खड़ी गाड़ी में बम धमाका हुआ था. इस धमाके में 8 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 18 लोग घायल हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाका पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज इलाके में हुआ था.

Islamic State के आतंकी हमले

बीते दिन हुए धमाके के बारे में जानकारी देते हुए अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है. आशंका जताई गई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. धमाके की जांच के लिए एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था. हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में एंबुलेंस को घायलों के रेस्क्यू के लिए आते-जाते देखा जा सकता है.

Advertisement

दरअसल, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का कोई निश्चित इलाका नहीं है. लेकिन इसके स्लीपर सेल अलग-अलग इलाकों में शिया समुदाय के लोगों और तालिबान के लड़ाकों को निशाना बनाकर हमले करते रहते हैं. पिछले साल अगस्त में दो दशकों बाद कट्टरपंथी संगठन तालिबान अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुआ है. लेकिन इस बार तालिबान ने शिया लोगों और उनकी मस्जिदों को सुरक्षा देने का वादा किया है. हालांकि, मौजूदा हालातों को देखकर ऐसा लग नहीं रहा. इस्लामिक स्टेट लगातार अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले कर रहा है. 

वीडियो: तालिबान के खौफ के चलते काबुल एयरपोर्ट पर महिलाओं के साथ ऐसी ज्यादती डराने वाली है!

Advertisement
Advertisement