सईदा बेगम. बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की मां. काफी समय से बीमार थीं. शनिवार 25 अप्रैल को उनका निधन हो गया. जयपुर के आवास पर इन्होंने आखरी सांस ली. सईदा टोंक के नवाब खानदान से ताल्लुक रखती थीं. एक कवियित्री थीं. इरफान के माता-पिता टोंक के रहने वाले थे. इरफान का बचपन भी टोंक में बीता है.
मां नहीं रही, बेटे इरफान खान विदेश में फंसे हैं, अंतिम संस्कार में भी नहीं आ पाए
कैंसर के इलाज के कारण विदेश में हैं.
Advertisement

इरफान खान अपनी मां सईदा बेगम के साथ.
Advertisement
उधर, इरफान भारत में नहीं हैं. लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे हैं. कैंसर के इलाज के कारण वो ज्यादा वक्त विदेश में रहते हैं. लॉकडाउन के कारण भारत नहीं आ पाए.
Advertisement
मां के बारे में क्या कहते थे इरफान
फिल्म पीकू के दौरान इरफान ने बताया था कि उनका मां के साथ अजीब-सा ही रिश्ता है. मां ने कहा था कि वो एक ज़िम्मेदार बेटे हैं. मां और उनके बीच काफी बहस भी होती थी. लेकिन हर तरह की बातें भी एक दूसरे से कर लेते थे.
इंडस्ट्री में आने पर मां ने क्या कहा था
Advertisement
वीडियो देखें : बीमारी का इलाज करवा कर लौटने के बाद इरफान खान ने फैंस के आगे दिल खोलकर रख दिया













