पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में फिर एक बार तनाव (Sandeskhali tension) की खबर आई है. आरोप है कि बीजेपी की महिला समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला कर दिया. स्थानीय पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर इन महिलाओं ने एक कार्यकर्ता को घेरकर कथित तौर पर लाठी डंडों से हमला किया है. मारपीट में कार्यकर्ता के कपड़े भी फाड़ दिए गए. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंगा नियंत्रण बल को भी बुलाया लिया. इस मामले में एक BJP कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है.
संदेशखाली में फिर हंगामा, BJP समर्थकों पर TMC कार्यकर्ता को दौड़ा कर पीटने का आरोप
पश्चिम बंगाल के Sandeskhali में बीजेपी की महिला समर्थकों ने एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला कर दिया. क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी ANI ने घटना का वीडियो जारी किया है. जिसमें कुछ महिलाएं TMC कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती नजर आ रही है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कार्यकर्ता की पहचान तृणमूल विधायक सुकुमार महतो के सहयोगी तातन गायेन नाम से हुई है.
टीएमसी नेता सुकुमार महतो ने न्यूज एजेंसी ANI से बताया,
फेक वीडियो, झूठी FIR का आरोपसंदेशखाली की महिलाओं के सम्मान के बारे में बात करने के लिए हमने एक बैठक बुलाई. बैठक में लगभग तीन-चार हजार लोग इकठ्ठा हुए थे. बीजेपी ने महिलाओं के खिलाफ साजिश रची है. जिसके खिलाफ वो विरोध कर रही हैं. आपने ये भी देखा कि आज दिलीप मल्लिक पर कैसे हमला किया गया. ये अस्वीकार्य है. राजनीति में एक पार्टी को अपनी बैठकों और रैलियों में दूसरे की मदद करनी चाहिए. इसके बजाय दिलीप मल्लिक और दूसरे कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई.
संदेशखाली में 12 मई को पुलिस स्टेशन के बाहर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं. इन प्रदर्शनकारियों में बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा पात्रा भी शामिल थीं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के स्थानीय नेताओं की छवि खराब करने के लिए फेक वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला बीजेपी समर्थक ने मीडिया से बात करते हुए स्थानीय प्रशासन के खिलाफ बीजेपी समर्थकों पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें- "संदेशखाली मामले में महिला को जान से मारने की धमकी" TMC का BJP पर बड़ा आरोप
BJP नेता के कथित वीडियो पर बवालहाल ही में संदेशखाली केस में एक वीडियो के वायरल होने पर चौंकाने वाला मोड़ आ गया था. इस वीडियो में स्थानीय बीजेपी नेता गंगाधर कोयल कथित तौर पर ये कहते हुए दिख रहे थे कि संदेशखाली में कोई बलात्कार या यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था और बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के कहने पर महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी किया गया था. हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई थी. वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर TMC प्रवक्ता डॉ. शशि पांजा ने मीडिया से कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर भाजपा नेता संदेशखाली में उत्पात मचा रहे हैं, हिंसा कर रहे हैं.
वीडियो: संदेशखाली विवाद के बीच बंगाल के इस BJP नेता पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया











