The Lallantop

चुनाव से पहले हेट स्पीच देने वाले BJP विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द, टिकट भी मिला

राजा सिंह ने पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
BJP ने टी राजा का निलंबन रद्द किया (फोटो- PTI)

तेलंगाना चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने विवादित बयान देने वाले अपने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है. BJP की केंद्रीय अनुशासन समिति ने 22 अक्टूबर को ये फैसला लिया. साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में टी राजा को टिकट भी दिया गया है. राजा अपनी पुरानी सीट गोशामहल से ही चुनाव लड़ेंगे. तेलंगाना के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उनका नाम शामिल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले साल 25 अगस्त को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में टी राजा को अरेस्ट किया गया था. नवंबर 2022 में तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था. हालांकि पार्टी ने निलंबन बरकरार रखा था.

टी राजा सिंह ने कथित तौर पर हैदराबाद में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो के जवाब में एक वीडियो जारी कर पैगंबर पर टिप्पणी की थी. इसके बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई और पार्टी ने उन्हें सस्पेंड किया था. उस स्पीच में राजा सिंह ने ना सिर्फ फारूकी के लिए गाली वाली भाषा का इस्तेमाल किया था, बल्कि उनकी मां पर भी अश्लील टिप्पणियां की थीं.

Advertisement

हालांकि इस टिप्पणी को लेकर राजा सिंह ने बाद में कहा था कि उन्होंने पार्टी के संविधान का कोई उल्लंघन नहीं किया है. 

अब, 22 अक्टूबर को पार्टी ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी,

“पार्टी की तरफ से दिए गए ‘कारण बताओ’ नोटिस के जवाब में टी राजा सिंह के स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद BJP से उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है.”

Advertisement

बता दें, टी राजा को शो कॉज नोटिस जारी कर 2 सितंबर, 2022 तक लिखित जवाब देने को कहा गया था.

निलंबन रद्द होने पर टी राजा ने ट्वीट कर PM मोदी समेत कई BJP नेताओं को धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा,

“मेरा निलंबन रद्द करने पर सबसे पहले, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह जी को मेरा हार्दिक आभार. समस्त BJP परिवार और गोशामहल की जनता को मेरा आभार.”

कई विवादित बयान दे चुके हैं

टी राजा ने हाल में इज़रायल-हमास युद्ध पर भी एक विवादित बयान दिया था. दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फ़िलिस्तीन के समर्थन में बयान दिया था. इसी पर निशाना साधते हुए टी राजा ने कहा था कि अगर वे विधायक नहीं रहेेंगे तो चुनचुनकर मारेंगे. महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए टी राजा ने कहा, 

"मैं जेल जाने से नहीं डरता हूं. अभी तक तो चुप था क्योंकि विधायक हूं. अगर हार गया तो लव जिहादियों को खुलकर फोड़ूंगा. हम मर्द हैं. इतिहास मर्द लिखते हैं सिर्फ". 

इसी साल मार्च महीने में मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए भी उन्होनें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया था. 

ये भी पढ़ें- "हिंदू राष्ट्र बनने दो, फिर इनको..."- निलंबित BJP विधायक टी राजा सिंह का एक और भड़काऊ बयान

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Advertisement