The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • nitish kumar on friendship with bjp says will be friends utill i die

BJP की तारीफ, कांग्रेस की बुराई, CM नीतीश ने ऐसी बात कही RJD सफाई दे रही

चंपारण यूनिवर्सिटी को लेकर नीतीश ने पूर्व की कांग्रेस नेतृत्व वाली UPA सरकार की आलोचना और मौजूदा मोदी सरकार की प्रशंसा की है.

Advertisement
pic
19 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:41 PM IST)
nitish kumar on friendship with bjp says will be friends utill i die
19 अक्टूबर को चंपारण के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले नीतीश. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से अपने संबंध को लेकर बड़ा बयान दिया है (Nitish Kumar BJP friendship). उन्होंने कहा है कि बीजेपी से उनकी दोस्ती तब तक खत्म नहीं होगी जब तक वो जिंदा हैं. साथ ही नीतीश ने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व UPA सरकार की आलोचना भी की. लोकसभा चुनाव 2024 और INDIA गठबंधन के मद्देनजर उनके इस रुख के कई मायने निकाले जा रहे हैं. 

दरअसल, 19 अक्टूबर को चंपारण के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी पहुंची थीं. समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा,

“जितने लोग हमारे हैं सब साथी हैं. हम अलग हैं, आप अलग हैं तो इससे क्या हुआ. हमारी दोस्ती थोड़ी खत्म होगी.”

नीतीश ने आगे कहा,

“जब तक हम जीवित रहेंगे आप लोगों के साथ हमारा संबंध रहेगा. चिंता मत करिए. आपके साथ इतने दिन हम रहे हैं और आगे भी हमारे संबंध बने रहेंगे.”

यूनिवर्सिटी के बारे में बोलते हुए नीतीश ने कहा,

“2006 और 2007 से हम सरकार से महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग करते हुए आए हैं. कांग्रेस शासन काल में चंपारण में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव रखा था मगर उन लोगों ने मेरी बात नहीं मानी. 2014 में जब नई सरकार आई तो 2016 से यहां पर केंद्रीय विश्वविद्यालय का काम शुरू हुआ.”

बीजेपी ने बताया व्यक्तिगत लड़ाई नहीं

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के इस बयान पर कहा,

“नीतीश कुमार के साथ बीजेपी की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. लेकिन अगर नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति करेंगे तो बीजेपी उनका विरोध जरूर करेगी.”

RJD ने भी दी प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार के बीजेपी से दोस्ती वाले बयान की हर तरफ चर्चा है. बयान को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी यादव ने कहा,

“नीतीश कुमार के बयान के ज्यादा मायने निकालने की कोई जरूरत नहीं है. ये सब बेकार की बातें हैं.”

तेजस्वी ने आगे कहा कि हम लोग भी दूसरे दलों के नेताओं से मिलते हैं और उनके साथ भी हमारे संबंध हैं.

(ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार गुस्सा हैं, विपक्षी बैठक से जल्दी क्यों गए? खुद सारे राज़ खोल दिए हैं)

वीडियो: 'वो हारेंगे, वो जाएंगे...,' हंसते हुए नितिश कुमार ने मोदी सरकार पर कर दी ये भविष्यवाणी!

Advertisement

Advertisement

()