The Lallantop

'ईरान के पास समय बहुत कम है', ट्रंप की डराने वाली धमकी, अब ये मांगें पहुंचीं तेहरान

America-Iran Peace Deal: प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को वार्निंग दे दी है कि वो जल्द ही पीस डील की बात आगे बढ़ाए. उन्होंने लिखा, ‘ईरान के लिए समय हाथ से निकलता जा रहा है. बेहतर होगा कि वे जल्दी करें वरना उनका कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत कीमती है.’ ईरान का भी इस पर जवाब आया है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका ने ईरान को 5 नई शर्तें भेजी हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)

ईरान और अमेरिका आपस में प्रपोजल-प्रपोजल खेल रहे हैं. एक की तरफ से प्रपोजल आता है. दूसरा गलतियां निकालकर काउंटर प्रपोजल भेजता है. जिसे पहला रिजेक्ट कर देता है. फिर ये साइकिल दोबारा रिपीट होती है. कुल मिलाकर स्टेटस कॉम्प्लिकेटेड है, जिसकी वजह है कमिटमेंट इश्यूज. दोनों ही देश अपनी पोजीशन को टस से मस करने को तैयार नहीं हैं. प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को ट्रुथ सोशल पर धमकी दी है कि वो जल्द ही पीस डील की बात आगे बढ़ाए. उन्होंने लिखा, ‘ईरान के लिए समय हाथ से निकलता जा रहा है. बेहतर होगा कि वे जल्दी करें वरना उनका कुछ भी नामोनिशान नहीं बचेगा. समय बहुत कीमती है.’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
trump
ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट. 

अब नए प्रोपोजल की बात कर लेते हैं. ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक अमेरिका ने पीस डील के लिए पांच शर्तें रखी हैं. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगर लंबे समय के लिए शांति समझौता करना है, तो ईरान को ये पांचों शर्तें हर हाल में माननी होंगी, वरना बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी. शर्तें-

  1. ईरान ने अमेरिकी हमले में हुए नुकसान का हर्जाना मांगा था. अमेरिका ने ईरान को एक भी रुपया देने से इनकार कर दिया है.
  2. अमेरिका ने उल्टा शर्त रखी है कि ईरान के पास जो 400 किलोग्राम रिफाइन किया हुआ यूरेनियम है, वो अमेरिका के हवाले कर दिया जाए.
  3. अमेरिका ने कहा है कि वो ईरान के फ्रीज किए गए पैसों में से 25% हिस्सा अभी रोक कर रखेगा.
  4. पूरे ईरान में सिर्फ एक ही न्यूक्लियर प्लांट चालू रहना चाहिए, बाकी सब बंद करने होंगे.
  5. युद्ध सिर्फ एक जगह खत्म होने से बात नहीं बनेगी. लेबनान समेत जितने भी मोर्चों पर लड़ाई चल रही है, उन सभी को बातचीत के जरिए पूरी तरह सुलझाना होगा.
ईरान का काउंटर प्रपोजल

ईरान ने पीस डील को लेकर अपनी भी कुछ शर्तें रखी हैं. ईरान चाहता है कि सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत रोकी जाए. लेबनान के अंदर इजरायल लगातार हमले कर रहा है उसे रोका जाए. अमेरिका ने ईरान के जो असेट्स फ्रीज कर रखें हैं उन्हें रिलीज किया जाए और ईरान के ऊपर लगाए गए सभी सैंक्शंस को हटाया जाए ताकि वो दुनियाभर में व्यापार कर सके. अमेरिकी सेना ने ईरान के इलाकों में जो बमबारी की है और उससे जो भी नुकसान हुआ है, अमेरिका उसकी भरपाई करे. ईरान चाहता है कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर ईरान के संप्रभु अधिकार यानी उसके पूरे कंट्रोल और हक को आधिकारिक तौर पर एक्सेप्ट करे.

Advertisement

वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने ट्रंप पर फिल्मी तंज़ कसा है. उन्होंने 'द अप्रेंटिस' का एक क्लिप शेयर किया. ये फिल्म ट्रंप के शुरुआती करियर पर बेस्ड है. वीडियो में ट्रंप के मेंटर रॉय कोहन जीत के रूल्स बताते नजर आते हैं- ‘चाहे कुछ भी हो, लोग तुम्हारे बारे में जो कुछ भी कहें. तुम जीत का दावा करते रहो. और कभी हार मत मानो.’

बता दें, 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ था. इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील पर बातचीत शुरू हुई, जिसका अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है. उधर, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर ब्लॉकेड दुनिया को दिन प्रति दिन विनाश के करीब ले जा रहा है. तेल और गैस के दाम आसमान छूते जा रहे हैं, जिसका भार हम भारतीयों को भी उठाना पड़ रहा है. 

वीडियो: ‘अमेरिका पतन की ओर…’ शी जिनपिंग के बयान पर ट्रंप ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement