The Lallantop

"मेरी पार्टी की सरकार है, मैं शर्मिंदा हूं" - श्रीकांत त्यागी केस में BJP सांसद महेश शर्मा

आखिर अब तक त्यागी को पकड़ने में देर क्यों हो रही है?

Advertisement
post-main-image
श्रीकांत त्यागी मामले पर महेश शर्मा बोले- मैं शर्मिंदा हूं (फोटो- आजतक)

यूपी (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में महिला से बदसलूकी करने के मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) अब तक फरार है. मामले पर अब बीजेपी (BJP) सांसद महेश शर्मा (Mahesh Sharma) का बयान सामने आ रहा है. दरअसल रविवार, 7 अगस्त की शाम कुछ अज्ञात लोग ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी (Omaxe Grand Society) के अंदर घुस गए और हंगामा किया. आरोप लगा कि वो लोग श्रीकांत त्यागी के गुंडे हैं. इसके बाद बीजेपी सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और बोले कि घटना को लेकर वो शर्मिंदा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक महेश शर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा-

“आज जो घटना हुई, उसके लिए शर्मिंदा हूं. मैं गृहमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाए. आखिर अब तक त्यागी को पकड़ने में देरी क्यों हो रही है? ”

Advertisement

वहीं नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महेश शर्मा ने अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी से भी फोन पर बात की और कहा-

“हमारी सरकार है. हमें ये कहते हुए यहां शर्मिंदगी महसूस हो रही है. पता करिए 15 लड़के कैसे सोसायटी में घुसे.”

बता दें कि श्रीकांत त्यागी का जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से बताया जा रहा है. ख़बरों के मुताबिक, त्यागी भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल में हैं. त्यागी ख़ुद बीजेपी से जुड़ा होने का वादा करता रहा है. पार्टी के कई नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं. लेकिन पार्टी ने इस बात से इनकार किया है. 

Advertisement

इस बीच श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाने का फैसला भी लिया गया है. उसकी तलाश में अब तक कई ठिकानों पर पुलिस छापा मार चुकी है. श्रीकांत की पांच गाड़ियों को भी जब्त किया है. पुलिस का कहना है कि श्रीकांत की तलाश में चार टीमें गठित की गई है. 

बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने पेड़ लगाने के विवाद में महिला से गालीगलौज और बदसलूकी की थी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और श्रीकांत त्यागी पर एफआईआर दर्ज की गई. 

देखें वीडियो- बीजेपी नेता श्रीकांत देशमुख पर महिला ने लगाए आरोप, पार्टी ने हटाया

Advertisement