The Lallantop

VIDEO : BJP विधायक को खुजली वाला पेड़ छुआ दिया, कपड़ा उतारकर खुजली करते-करते नहाए!

खुजा-खुजाकर हुआ बुरा हाल!

Advertisement
post-main-image
गांव में नहाते मंत्री बृजेंद्र सिंह (फोटो-ट्विटर)

मध्य प्रदेश में बीजेपी की ‘विकास यात्रा’ निकली है. चुनाव होने वाले हैं साल 2023 में तो ये सब होता रहता है. नेता विधायक वोट मांगने जा रहे हैं. भरोसा दिखाने-पाने जा रहे हैं. ये सब भी होता रहता है. लेकिन एक और चीज़ हुई है जिसके बारे में “ये भी होता रहता है” वाली बात नहीं लिख सकते. भाजपा के विधायक गए थे विकास यात्रा में. अशोकनगर जिले में. लेकिन खुजाने लगे. मतलब लिटरली खुजली करने लगे. ऐसी खुजली कि नहाना पड़ा. तब जाकर खुजली मिटी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बीजेपी विधायक को खुजली वाली फली लगा दी

शिवराज चौहान सरकार ने बीजेपी के नेताओं को पूरे राज्य में विकास यात्रा निकालने को कहा है. इसके लिए विधायकों समेत बीजेपी के सांसद और अन्य बड़े नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. यात्रा का मकसद सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना है. ताकि लोगों को पता चले कि सरकार उनके लिए क्या-क्या कर रही है. लेकिन राज्य के अशोकनगर जिले में बीजेपी के एक विधायक को विकास यात्रा के बदले खुजली का सामना करना पड़ा. विधायक उपलब्धियां गिनाने निकले तो किसी ने उन पर खुजली वाली फली लगा दी (MP Vikas Yatra BJP MLA Viral VIdeo).

घटना जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की है. बृजेन्‍द्र सिंह यादव यहां से बीजेपी के विधायक हैं. राज्य सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री भी हैं. मंगलवार, 7 फरवरी की रात वो इलाके के देवर्छि गांव में विकास यात्रा निकाल रहे थे. मंत्री जी जनसंपर्क कर ही रहे थे कि तभी किसी ने उन पर खुजली वाली फली लगा दी. मतलब खुजली वाला पेड़ छुआ दिया. उसके बाद विधायक बृजेन्द्र यादव को इतनी गंदी खुजली हुई कि उन्हें अपना कुर्ता उतारकर वहीं नहाना पड़ गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक किसी को नहीं पता सरकार के मंत्री को खुजली वाली फली किसने लगा दी. इतना कहा जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने मंत्री का स्वागत करते समय फूलों के साथ खुजली वाली फली लगा दी होगी.

इस विकास यात्रा का एक और वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था. रिपोर्टों के मुताबिक, बीजेपी विधायक देवेंद्र वर्मा खंडवा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव गोहलारी पहुंचे थे. वहां उनका विकास रथ गांव की सड़क पर गड्ढे में फंस गया था. बाद में ग्रामीणों ने ही ट्रैक्टर की मदद से उसे बाहर निकाला.

Advertisement

विकास यात्रा के दौरान की गई सभा का भी वीडियो वायरल हुआ. उसमें विधायक देवेंद्र वर्मा लोगों को योजनाएं बता रहे थे. वहीं पूर्व सरपंच बलराम मिस्त्री कह रहे थे,

गांव की 3 किमी सड़क नहीं बनाई गई. तुम सिर्फ लोगों को पागल बना रहे हो. हम कांग्रेस को खराब समझते थे, लेकिन तुम लोग कांग्रेस से भी बदतर हो. 

इस पर विधायक ने जवाब देते हुए कहा,

आप वोट मत देना दादा, ये तुम्हारा अधिकार है. 

एक और वीडियो में खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक देवेन्द्र वर्मा को कुछ महिलाएं घेर कर सवाल कर रही हैं. 

ये थी खुजली वाली कहानी

वीडियो: मध्य प्रदेश के खरगोन में जमीन विवाद में दलित महिला को पीटा, घंटों बंधे रहे हाथ

Advertisement