बीजेपी नेता अन्ना हजारे का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. उनका कहना है कि अन्ना हजारे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की आलोचना कर रहे हैं. जिस वीडियो को बीजेपी नेताओं की तरफ से शेयर किया जा रहा है, उसमें अन्ना हजारे कह रहे हैं कि सत्ता के लिए जुबान बदलना और ईमान खो देना ठीक नहीं है. अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वीडियो में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे किसी का नाम लिए बिना कह रहे हैं,
अन्ना हजारे फिर केजरीवाल पर भड़के, BJP वाले वीडियो वायरल करने में जुट गए!
केजरीवाल का बिना नाम लिए बंगला, गाड़ी सब पर बोले अन्ना...


सत्ता और पैसा लोगों के साथ क्या करेगा, कह नहीं सकते. उस टाइम पर ये बोल रहे थे कि हम सत्ता में आने पर सरकार की तनख्वाह नहीं लेंगे. गाड़ी नहीं लेंगे. बंगला नहीं लेंगे. ये सब बोल रहे थे. अभी इनकी तनख्वाह बाकी पार्टियों से भी ज्यादा है. ये तो ठीक नहीं है.
वो आगे कहते हैं,
सत्ता और पैसे के लिए ईमान खो देना ठीक नहीं है. बंगला लिया. गाड़ी लिया सब कुछ लिया. अगर हमने लोगों को जुबान दी है, तो उसे बदलना ठीक नहीं है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने लिखा,
जुबान बदलना ठीक नहीं. सत्ता और पैसे के लिए ईमान खो देना ठीक नहीं! अरविंद केजरीवाल जी ने 'यूज एंड थ्रो' की नीति सिर्फ अन्ना हजारे जी के लिए नहीं अपनाई. वही कु-नीति आज वो आम आदमी पार्टी के नेताओं पर अपना रहे हैं. सचमुच, ऐसा आधारहीन व्यक्ति किसी का भी सगा नहीं हो सकता.
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा,
अन्ना जी, मैं उस गहरे दर्द को महसूस कर सकता हूं जिसे आप सह रहे हैं.
इससे पहले अन्ना हजारे ने दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटालों और विधायकों के प्रोटेस्ट की खबरों के बीच अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था. अन्ना ने लिखा था कि दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को देखकर पता चल रहा है कि एक ऐतिहासिक आंदोलन का नुकसान करके जो पार्टी बन गई, वो भी बाकी पार्टियों के रास्ते पर ही चलने लगी. यह बहुत ही दुःख की बात है.
वीडियो: अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को लिखा - मंच से तो आप बड़ा-बड़ा भाषण देते थे…





















