The Lallantop

वीडियो: 'कमल, कमल, कमल, कमल...' वाले नेताजी का अब नया 'जाप' वायरल हो गया

नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो...

Advertisement
post-main-image
बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल (फोटो-ट्विटर)
लोकसभा चुनाव नजदीक है. नेता लोग प्रचार के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं. ऐसे ही एक नेता हैं विनीत अग्रवाल. मेरठ, उत्तर प्रदेश से हैं. बीजेपी के इस नेता का वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें वह लगातार कमल-कमल बोलते दिखे. करीब हफ्ते भर पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की रैली में बीजेपी नेता विनीत ने कमल-कमल बोलते कम और चिल्लाते अधिक नज़र आए थे. अब इनका और वीडियो आया है और आते ही वायरल हो गया है. विनीत इस नए वीडियो में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते नज़र आ रहे हैं. इस बार विनीत ने कमल-कमल की जगह नमो-नमो का नारा दिया है. इनकी नमो-नमो की स्पीड इत्ती ज्यादा है कि कोई रैपर भी मात खा जाए. नमो-नमो वाला नया वीडियो देखिए. वीडियो देख लिया? फिफ्टी का स्कोर तो इन्होंने पक्का बना लिया है. एग्जेक्ट आप ही बताइए कि विनीत ने इस वीडियो में कित्ती बार नमो-नमो कहा है? खुद भी थे टिकट के दावेदार विनीत अग्रवाल उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश व्यापार मंडल के संयोजक हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में मेरठ सीट से दावेदार भी थे. लेकिन पार्टी ने सिटिंग एमपी राजेंद्र अग्रवाल पर ही भरोसा जताया. इन्हें टिकट नहीं दिया गया. टिकट नहीं मिला तो बगावत की धमकी दी. लेकिन कुछ नहीं हुआ. फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भावुक अपील की. बोले, 1995 से पार्टी की सेवा कर रहा हूं. कहीं और से ही टिकट दे दीजिए. क्योंकि दूसरी पार्टियों से भी ऑफर आ रहे हैं. लेकिन वो भी काम नहीं आई. तो थक हार कर चुनाव प्रचार में लग गए. और ऐसे लगे कि छुपा हुआ टैलंट सामने आ गया. आ क्या गया, आ ही रहा है लगातार.
वीडियो: भाजपा नेता ने इतना कमल कमल कमल कर दिया कि सांस फूल गई

Advertisement
Advertisement