The Lallantop

भाजपा नेता ने महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रखा, माफ़ी मांगनी पड़ी

घटना का वीडियो वायरल है. इसमें दिख रहा है कि जब पत्रकार सवाल पूछ रही हैं, तो सुरेश गोपी उनके कंधे पर हाथ रख देते हैं.

Advertisement
post-main-image
BJP नेता ने वीडियो वायरल होने के बाद 28 अक्टूबर को माफ़ी मांगी है. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)

सुरेश गोपी. मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और BJP नेता हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद हैं. केरल के कोझिकोड (Kozhikode) में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान सुरेश (BJP Suressh Gupta) ने एक महिला पत्रकार के कंधे पर दो बार हाथ रख दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि जब पत्रकार सवाल पूछ रही हैं, तो सुरेश गोपी उनके कंधे पर हाथ रख देते हैं. वह पीछे हटती हैं, लेकिन BJP नेता वापस उनके कंधे पर हाथ रख देते हैं. इस बार महिला पत्रकार उनका हाथ हटा देती है. वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता ने माफ़ी मांगी है. 

ये भी पढ़ें - कोझिकोड में जो हुआ, वो हादसा नहीं, हत्या है!

Advertisement

इंडिया टुडे की संवाददाता शिबी की रिपोर्ट के मुताबिक़, महिला पत्रकार BJP नेता सुरेश से लोकसभा चुनाव में केरल से BJP की एक भी सीट न जीत पाने के बारे में सवाल पूछ रही थीं. सवाल था: सुरेश गोपी को त्रिशूर से फिर से मैदान में उतारे जाने की संभावना है. इस सीट से भाजपा को काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. इस बार जीत सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

जवाब में सुरेश गोपी ने उनके कंधे पर हाथ दिया और कहा, 

"मुझे एक कोशिश तो करने दो डियर. इंतज़ार करते हैं."

Advertisement

इसके बाद KUWJ (केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) ने महिला पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए सुरेश गोपी से माफी की मांग की. KUWJ ने कहा,

“मीडिया से बात करते समय पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने पर सुरेश गोपी के ख़िलाफ़ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी. अन्य उचित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.”

KUWJ के इस बयान के बाद सुरेश गोपी ने फेसबुक पर माफ़ी मांगी. लिखा,

“मीडिया के सामने उनके साथ सही व्यवहार किया गया था. मैंने जीवन में कभी भी किसी के साथ ग़लत व्यवहार नहीं किया है. लेकिन मेरी राय है कि अगर उन्हें (महिला पत्रकार) मेरे बर्ताव से असहज महसूस हुआ, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए. अगर उन्हें किसी भी तरह से बुरा लगा हो, तो मैं माफ़ी मांगता हूं.”

अभिनेता से नेता बने सुरेश ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. और, त्रिशूर सीट से 2021 का केरल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन दोनों बार असफल रहे थे. तब से काम कर रहे हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: कतर ने 8 भारतीयों को फांसी की सजा क्यों सुनाई?

Advertisement